Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

सीए पंकज मक्कड़ ने दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, राँची शाखा के अध्यक्ष का पदभार संभाला

राची, झारखण्ड  | मार्च  | 02, 2023 ::  सीए पंकज मक्कड़ ने दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, राँची शाखा के अध्यक्ष पद का प्रभार संभाल लिया है। इंस्टिट्यूट की राँची शाखा की प्राधिकारियों का वार्षिक चुनाव इसकी कार्यकारिणी की मीटिंग में 24.02.2023 इंस्टिट्यूट की रीजनल कौंसिल सदस्य सह पदेन पदाधिकारी सीए मनीषा बियानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ था। जिसमे वर्ष 2023.24 के लिए सीए पंकज मक्कड़ को राँची शाखा का अध्यक्ष, सीए श्रद्धा बागला को उपाध्यक्षा सह कोषाध्यक्ष और सीए निशांत मोदी को सचिव चुना गया। इंस्टिट्यूट कि राँची शाखा इंस्टिट्यूट कि बड़े शाखाओं में से एक महत्वपूर्ण शाखा है। राँची शाखा से लगभग 1200 चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और लगभग 5000 सीए के विधार्थी निबंधित है।

दिनांक 01.03.2023 की संध्या को निवर्तमान अध्यक्ष सीए प्रभात कुमार के द्वारा सीए पंकज मक्कड़ को राँची शाखा का पदभार सौंपा गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य सीए उमेश कुमार, सीए अभिषेक केडिया और सीए हरेन्दर भारती उपस्थित थे।

इस अवसर पर सीए पंकज मक्कड़ ने इंस्टिट्यूट के राँची शाखा के कार्यकारिणी सदस्यों और सभी सदस्यों का इस महत्वपूर्ण पद के समर्थन के लिए उनका आभार प्रकट किया और कहा मैं हमेसा राँची शाखा के सदस्यों और सीए विधार्थियों के सहयोग से राँची शाखा को और अधिक उंचाईओं तक पहुँचाने का प्रयास करूँगा।

Leave a Reply