Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

खेल मैदानों को बचाने में समाज के सभी वर्गों का साथ जरूरी : डॉ. प्रणव कुमार बब्बू

 

रांची, झारखण्ड  | मार्च  | 07, 2022 :: आज दिनांक 7 फरवरी दिन सोमवार 2022 को रांची रिवोल्ट – जनमंच एवं मैदान बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में खेल मैदानों को बचाने के लिए राजधानी रांची के चुटिया स्थित शास्त्री मैदान में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में खिलाडियों की उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने कहा खिलाड़ियों एवं महिलाओं बच्चों के लिए नितांत आवश्यक खेल मैदानों को बचाने के लिए समाज के सभी वर्गों को एक साथ आकर इस मुहिम में आंदोलन करने की जरूरत है,तभी राज्य के खेल मैदानों को बचाया जा सकता है। डॉ. बब्बू ने कहा जिस प्रकार से सभी खेल मैदानों पर अतिक्रमण किया जा रहा हुआ बेहद चिंतनीय है। आने वाले समय में खेल मैदान ही नही रहेंगे तो बच्चे कहां खेलेंगे और खिलाड़ी अपने खेल का अभ्यास कहां करेंगे ? समाज के सभी लोगों को यह समझने की जरूरत है।
इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों में भी काफी उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों ने मैदान से जुड़ी समस्याओं को भी साझा किया।उपस्थित खिलाड़ियों ने मैदान में नगर निगम के द्वारा मदद मिलने की मांग भी उठाई।
इस जागरूकता कार्यक्रम में रांची रिवोल्ट जनमंच एवं मैदान बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक डॉ.प्रणव कुमार बब्बू, विजय दत्त पिंटू,अभय कुमार सिंह, गणेश कुमार शर्मा, रूपेश कुमार साहू, जयदीप, संतोष दीपक, सूरज सिन्हा, सुनील टोप्पो, विकास राम, विकास विक्की समेत सैकड़ों अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply