राची, झारखण्ड | जुलाई 23, 2024 ::
रांची नागरिक समिति के सचिव संदीप नागपाल ने कहा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया इस बजट में भी पिछले 10 वर्षों की भांति देश की अर्थव्यवस्था और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया है। नागपाल ने कहा यह बजट विशेष कर युवाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे इस बजट से एक विकसित भारत का निर्माण होगा। नागपाल ने कहा कुल मिलाकर बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है और यह बजट विकसित भारत वाला बजट है।




