Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

सेंट्रल एकेडमी स्कूल में “दीपोस्तव- 2022

रांची,झारखण्ड   | अक्टूबर  | 22, 2022 :: आज दिनांक 22 /10 /2022 दिन शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के तत्वावधान में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “लोकल पर भोकल” कार्यक्रम के अंतर्गत बरियातू स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में दीपावली के शुभ अवसर पर दीपोत्सव -2022 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में में दीपावली के सजावट के बच्चों ने लोकल पर भोकल कार्यक्रम पर रंगोली प्रतियोगिता,दिया मैकिंग प्रतियोगिता एव दीपावली ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा को दर्शाया। बच्चों ने अपने हाथों कई वेस्ट मेटेरियल से क्राफ्ट बनाकर घर से सजावट की सामग्री का निर्माण किया।इस अवसर पर इस कार्यक्रम में कक्षा 05 से 12 के बच्चों ने भाग लेकर इस दीपावली पर्व में अपने हाथो से बनाए गए सजावट के सामानों को किसी जरूरत मंद को देकर इस दीपावली में किसी के घर को रौशन करेंगे।इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री व यूट्यूब र अंतरा दुबे एव पार्श्व गायक व इंडियल आइडल 06 टॉप 16 फेम श्री रजत आनंद थे। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में स्कूल कि प्राचार्या , सुतापा भट्टाचार्य, भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी,अमित कुमार आदि ने संयुक्त रूप से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।इस अवसर पर स्वेता परिधा, पल्लवी कुमारी,तूलिका श्रीवास्तव, मनोरमा सिंह,लकी श्रीवास्तव, अमीर सोहेल ,पंखुरी कुमारी आदि कई छात्र छात्राओं, शिक्षक- शिक्षिकाए एव स्कूल के कई कर्मचारी गण उपस्थित थे।

आज के प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है –
दिया मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मो फहाद, द्वितीय स्थान आलोक कुमार,तृतीय स्थान पर अनुष्का कुमारी रहीं।
कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दोफान , दूसरे स्थान पर अनोखी कुमारी,तृतीय स्थान पर कृति रॉय रही।
रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सीखा ग्रुप ,द्वितीय स्थान पर नुपुर ग्रुप,तृतीय स्थान पर अकक्ष ग्रुप रहें।
यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply