Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

आम बजट में कैंसर की दवाओं को सस्ता किया जाना स्वागतयोग्य : नवजोत अलंग

राची, झारखण्ड  | जुलाई  23, 2024 ::

आम बजट में कृषि की उत्पादकता को बढाना, रोजगार और कौशल विकास, इंक्लूसिव मानव संसाधन विकास, मैनुफैक्चरिंग, उर्जा की सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स की योजनाओं को शामिल किया गया हैं। यह ओवरऑल संतुलित बजट है। मोबाइल, चार्जर जैसी आम उपभोक्ताओं से जुडी चीजों को सस्ता करने से लोगों को इसका लाभ मिलेगा। कैंसर की दवाओं को सस्ता किया जाना स्वागतयोग्य है। सरकार को अन्य गंभीर बीमारी की दवाओं को भी सस्ता करने पर विचार किया जाना चाहिए। पुरानी आयकर व्यवस्था के तहत किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाना सराहनीय है, इससे मध्यम वर्गीय परिवार को काफी लाभ होगा। हालांकि झारखण्ड में रेल परियोजनाओं पर कोई बात नहीं किये जाने से थोडी निराशा हुई।

नवजोत अलंग, कार्यकारिणी सदस्य
सह चेयरमैन, रेलवे उप समिति

 

Leave a Reply