रांची, झारखण्ड | जून | 05, 2022 :: पंचकूला, हरियाणा में जारी चौथी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के दौरान आयोजित थांग-टा प्रतियोगिता के आज दूसरे दिन झारखंड टीम के तरफ से खेलते हुए धनबाद की जुली कुमारी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में थांग-टा के फुनाबाअमा स्पर्धा के -55 किलो भार वर्ग में गुजरात, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा आसाम के खिलाड़ियों से साथ खेलते हुए जीत हासिल की, परंतु अंततः मणिपुर के खिलाड़ी से उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा और उन्हें कांस्य पदक प्राप्त हुआ।




