Breaking News खेल

शेखर बोस के ब्रेन ट्यूमर का हुआ सफल ऑपरेशन :: सभी ने शीघ्र स्वस्थ होने की दी शुभकामनाएं 

 

रांची, झारखण्ड | दिसम्बर | 13, 2022 :: अर्टिमेफ हॉस्पिटल नोएडा सेक्टर 51, नई दिल्ली में सोमवार को शेखर बोस, कार्यकारी अध्यक्ष- झारखंड ओलंपिक संघ, उपाध्यक्ष-वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं सचिव -झारखंड वॉलीबॉल संघ का ब्रेन ट्यूमर का हुआ सफल ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद कुछ घंटे आईसीयू में ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया। उसके बाद श्री बोस सहज महसूस करते हुए बातें भी की है। श्री बोस के सफल ऑपरेशन के लिए झारखंड समेत देश के कई हिस्सों से दुआएं और प्रार्थनाएं उनके चाहने वालों ने लगातार की है। सनद रहे की श्री बोस झारखंड ही नहीं बल्कि बिहार, उड़ीसा, बंगाल के वॉलीबॉल के पितामह के नाम से भी जाने जाते हैं। इनके कई छात्र-छात्राएं आज अपने जीविकोपार्जन का मुख्य कारण श्री बोस को ही मानते हैं और कई खिलाड़ी उच्च पदों पर पदस्थापित है। श्री बोस को 8 दिसंबर को ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन के लिए दिल्ली ले जाया गया था।
ज्ञात हो कि श्री बोस काफी दिनों से इस बीमारी से जूझ रहे थे। बीमारी की गंभीरता को देखते हुये प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ०उज्वल राय, और श्री बोस के खिलाड़ी रहे डॉ०अरुण सरकार ने उन्हें अविलंब आपरेशन की सलाह दी थी। उन चारो चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें गुरुग्राम स्थित आर्टेमिस अस्पताल में इलाज हेतु ले जाया गया था। उनके साथ किरण, शंकर बोस, सेतांक सेन एवं संजय ठाकुर नोएडा में साथ हैं।
श्री बोस के ब्रेन ट्यूमर के सफल ऑपरेशन पर सुनील सहाय, प्रमोद कुमार, उत्तम राज, निशिकांत पाठक, अनंत चौधरी,विश्वजीत नन्दी, संजय कुमार,उपेन्द्र सिंह, विकास वर्मा सुनिर्मल बोस, भोला प्रताप सिंह, संजय प्रताप सिंह, राजेश कुमार सिंह, दुर्गा जौहरी, डॉ० सी० के० ठाकुर, अमरजीत सिंह खरे, देवाशीष झा, राजेश कुमार सिंह, हिसाबी राय, कल्याण श्रीवास्तव, राजीव रंजन मिश्रा,आशीष झा, नवीन कुमार शर्मा, सूरज प्रकाश लाल, मुनव्वर आलम, राकेश सिंह, भैया अभिमन्यु प्रसाद, मो0अनवर, गोपाल राम, जी0मिश्रा, राकेश पाण्डेय, संजय गुप्ता, दीपक कुमार, गणेश चौबे, मनोज कुमार, मो0 जाहिद, पीटर मुंडू, ओम प्रकाश तिवारी, रामकुमार प्रसाद, प्रवीण कुमार मिश्रा, सुनील कुमार, भास्कर राव, राजीव मिश्रा, राम सुधीर झा, अजय झा, सहित झारखंड वॉलीबॉल संघ के सभी अन्य सदस्यों ने शीघ्र स्वस्थ होने हेतु शुभकामनाएं दीं है।

Leave a Reply