Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

गुरविंदर सिंह सेठी के द्वारा लिखी पुस्तक ‘गुरु नानक जीवन और संदेश’ की प्रति झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को भेंट 

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 25, 2022 :: नानक देव जी महाराज के जीवन पर प्रकाशन विभाग सूचना और प्रकाशन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रकाशित गुरविंदर सिंह सेठी के द्वारा लिखी पुस्तक ‘गुरु नानक जीवन और संदेश’ की प्रति झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड सिख संगत ने आज भेंट की।
राज्यपाल श्री बैस ने कहा के गुरुनानक देव महाराज का जीवन पूरी मानवता के लिए समर्पित है उन्होंने समानता,नारी शक्ति,सेवा का संदेश दिया है। राज्यपाल ने पुस्तक के लेखक को बधाई दी।
राज्यपाल से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में झारखंड सिख संगत के संयोजक-सह पूर्व उपाध्यक्ष,अल्पसंख्यक आयोग,सदस्य यात्री सेवा समिति रेलवे बोर्ड, गुरविंदर सिंह सेठी, कुलदीप सिंह पूर्व अध्यक्ष, गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा, पूर्व सचिव हरजीत सिंह स्विंकी, सर्वजीत सिंह डुवा, अश्मित सिंह सेठी, सतीश कुमार समाजसेवी उपस्थित थे।

Leave a Reply