राची, झारखण्ड | नवम्बर | 25, 2022 :: खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा आज बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम स्थित कार्यालय में 11:30 बजे निदेशक की अध्यक्षता में राज्य के खेल संघों के साथ एक प्रारंभिक विचार-विमर्श हेतु आयोजित की जा रही बैठकों की तीसरी एवं अंतिम बैठक का आयोजन किया गया।
आज की बैठक में मुख्य रूप से झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक एवं सचिव सी डी सिंह झारखंड बॉलिंग संघ के सचिव मधुकांत पाठक ,झारखंड झारखंड तीरंदाजी संघ के सचिव पूर्णिमा महतो शपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सचिव शिवेंद्र नाथ दुबे झारखंड वसु संघ के अध्यक्ष चंचल भट्टाचार्य झारखंड टेनिस बॉल संघ के सचिव अजय कुमार साहू झारखंड वुशु संघ के सचिव शैलेंद्र दुबे सेपक टकरा एसोसिएशन के प्रेसिडेंट उदय साहू झारखंड वेटलिफ्टिंग सचिव अनिल कुमार जयसवाल झारखंड थ्रो बॉल संघ के सचिव नगीना कुमार झारखंड बिलियर्ड्स एवं स्नूकर एसोसिएशन के महासचिव रितेश कुमार झारखंड रोइंग एसोसिएशन के सचिव कृष्ण कुमार सिंह झारखंड सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अजय कुमार स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव के के सिंह झारखंड खो खो संघ के महासचिव संतोष प्रसाद झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाम रब्बानी झारखंड ताइक्वांडो संघ के सचिव कमलेश कुमार पांडे बैठक में विशेष रूप से उपस्थित थे।
सभी सदस्यों ने अपनी बातों को निदेशक महोदय के समक्ष रखा बैठक में विशेष रूप से संघ का सालाना बजट, संघ द्वारा आयोजित होने वाले प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले रहे टीमों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी माह दिसंबर तक जरूर दे। । कुछ राज्य के खेल संघ को रिकॉग्निशन एवं एफिलिऐशन को लेकर भी समस्या थी, इस समस्या का हल भारतीय ओलंपिक संघ एवं झारखंड ओलंपिक संघ से जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी संघों से आग्रह है कि वह भी खेल को लेकर अपने दायित्व को समझें ।
सभी संघ के लोगों से आग्रह किया गया की खेल को बढ़ावा देने के लिए आप प्रशिक्षक की व्यवस्था करें ,साथ ही राज्य में खेल संस्कृति शुरू होना चाहिए जिससे खेल संस्कृति का जल्द से जल्द विकास होगा ,सभी संघ के सचिव एवं अध्यक्ष से आग्रह किया गया है कि कम से कम राज्य के 18 जिलों में आपकी यूनिट होनी चाहिए ।स्कैवश खेल के सचिव ने निदेशक महोदय से राज्य के कुछ जिलों में स्टेडियम हॉल की मांग की। निदेशक महोदय ने राज्य संघ के सचिवों से आग्रह किया कि टीम इवेंट्स के राष्ट्रीय स्तर पर परिणाम देने वाले 4 सर्वश्रेष्ठ टीम के सभी खिलाड़ी एवं व्यक्तिगत स्पर्धा के अच्छे परिणाम देने वाले 8 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को देश के किसी भी अच्छे संस्थान में प्रशिक्षण के लिए भेजे जाने का प्रावधान है इसकी भी तैयारी करें। साथ ही यह बात बताया गया कि आपके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं तो उन्हें देश से बाहर भी प्रशिक्षण के लिए भेजा जा सकता है इसके भी सूची जल्द से जल्द उपलब्ध करा दिया जाए। झारखंड में स्थित बड़े कंपनियो एवं संस्थानों के साथ मिलकर भी खेल आयोजन हेतु बैठक किया जाए ताकि वह सी एस आर के अंतर्गत खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा सके जिसके लिए उन्हें जागरूक करने की आवश्यकता है। झारखंड के खेल प्रशिक्षकों को नई तकनीकी एवं वैज्ञानिक तरीके से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता है जिसके लिए बैठक में विमर्श किया गया। आज की बैठक में विशेष रूप से फरवरी में इस तरह का प्रशिक्षण लगाने के लिए एथलेटिक्स, वुशु, टेबल टेनिस, फुटबॉल, जुडो, आर्चरी, हॉकी, रग्बी ,एवं खो-खो संघ के अधिकारी तैयार हुए। खेल गांव स्थित शेख भिखारी प्रशासनिक भवन में मॉल, सिनेमा हॉल एवं रेस्टोरेंट बनाकर पूर्व खिलाड़ियों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके इस पर भी विचार विमर्श किया । बैठक में बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम परिसर में ओलंपिक म्यूजियम बनाने के लिए विमर्श किया गया। ओलंपिक म्यूजियम में अभी तक आयोजित ओलंपिक गेम्स के टॉर्च, ओलंपिक मेडल्स, पुराने ओलंपिक खेल उपकरण के रिप्लिका बाहर से मंगाए जाने की आवश्यकता बतलाई गई , इसके अलावे झारखंड राज्य के खेल के क्षेत्र के धरोहर आदि को भी म्यूजियम में रखा जा सकता है




