आलेख़ सिनेमा

  बॉलीवुड के शो मैन राज कपूर के मंझले बेटे, ऋषि कपूर का जन्म  [ 4 सितम्बर 1952 ]

सितम्बर | 04, 2017 :: ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ। ऋषि कपूर बॉलीवुड के शो मैन यानी राज कपूर के मंझले बेटे हैं। राज कपूर की मां का नाम कृष्णा राज कपूर है। ऋषि कपूर का निक नेम चिंटू है। ऋषि कपूर के दो भाई हैं। रणधीर कपूर और राजीव कपूर। ऋषि कपूर के दोनों भाई उन्हीं के तरह बॉलीवुड अभिनेता हैं।
ऋषि कपूर ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई अपने भाईयों के साथ कैंपियन स्कूल, मुंबई और उसके बाद आगे की पढ़ाई मेयो कॉलेज अजमेर से पूरी की।
ऋषि कपूर की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर से हुई है। बता दें, ऋषि कपूर और नीतू ने शादी से पहले एक दूसरे को पांच साल तक डेट किया। उसके बाद वे शादी के बंधन में बंध गए। ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं। रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर।  रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की तरह बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिधिमा की शादी बिजनेस मैन भारत साहनी से हुई है। बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर ऋषि कपूर की भतीजी हैं।
फ़िल्मी परिवार से होने के कारण ऋषि कपूर हमेशा से ही फिल्मों में अभिनय करने की रूचि रखते थे।  ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में 1970 में अपने पिता की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से डेब्यू किया थी।इस फिल्म में ऋषि ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर 1973 में फिल्म बॉबी से किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया थीं।

अपने जमाने में चॉकलेटी हीरो के रूप में जाने जाते थे ऋषि कपूर! ऋषि कपूर एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिसनें बॉलीवुड के 100 सालो में से 85 वर्ष का योगदान दिया है। ऋषि कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर में दर्जनों फ़िल्में की हैं।  इस दौरान उन्होंने कई अवार्ड भी अपने नाम किये हैं। साल 2008 में ऋषि कपूर को फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया। हालंकि ऋषि कपूर आज भी बॉलीवुड में एक सक्रीय अभिनेता हैं।

ऋषि कपूर ने अपने करियर में 1973-2000 तक 92 फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया है। इन्होने  बतौर सोलो लीड एक्टर 51 फिल्मों में अभिनय किया है। ऋषि कपूर अपने जमाने के चॉकलेटी हीरोज में से एक थे।  उन्होने बॉलीवुड कई रोमांटिक हिट फ़िल्में दी। ऋषि ने अपनी पत्नी के साथ 12 फिल्मों में अभिनय किया हैं।
अभिनय की दुनिया में तहलका मचाने के बाद ऋषि ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 1998 में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म आ अब लौट चले निर्देशित की।
ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत से हमेशा ही रोमांटिक किरदार को निभाया था, लेकिन फिल्म अग्निपथ में उनकी खलनायक के किरदार को देख सभी हतप्रभ रह गए।  ऋषि को फिल्म अग्निपथ के लिए आईफ़ा बेस्ट नेगेटिव रोल के अवार्ड से भी नवाजा गया।  इस फिल्म के ऋषि कपूर ने फिल्म -डे में डी-कंपनी के गोल्ड़मैन का किरदार निभाया। जो दर्शकों के बेहद भाया।

आलेख: कयूम खान, लोहरदगा।

Leave a Reply