Breaking News Latest News झारखण्ड

जयंती पर याद किए गए जयपाल सिंह मुंडा..

राची, झारखण्ड  | जनवरी | 03, 2023 ::  आज दिनांक 03 जनवरी 2023 दिन मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर एव रिलेशनस के संयुक्त तत्वावधान में जयपाल सिंह मुंडा जी कि जयंती के शुभ अवसर पर कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम में स्थापित जयपाल सिंह मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रांची नगर निगम कि महापौर डॉ आशा लकड़ा जी, विशिष्ठ अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी जी एव प्रधानमंत्री जनकल्याण कारी जागरूकता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल कुमार दुबे जी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।इस अवसर पर रांची नगर निगम की महापौर श्रीमती आशा लकड़ा जी ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ने संविधान सभा के सदस्य के रूप में संविधान सभा में 1946 को आदिवासीयो के हितों की रक्षा में मुखर होकर बोले थे। इसलिए हमे और हम सभी लोगों को उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है तभी हम उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक श्री आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा भारतीय आदिवासियों और झारखंड आंदोलन के एक सर्वोच्च नेता थे।वे एक जाने माने राजनीतिज्ञ, पत्रकार,लेखक, संपादक, शिक्षा विद और 1925 में “ऑकफोर्ड ब्लू”का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी थे।उनकी कप्तानी में 1928 के ओलंपिक में भारत ने पहला स्वर्ण पदक प्राप्त कर पूरे देश में अपना नाम रौशन किया है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी रवि मुंडा, रजत आनंद, ऋषि राज दुबे, रुहानिका दुबे समेत कई खिलाड़ीगण एव खेल प्रेमी उपस्थित थे।
यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply