राची, झारखण्ड | जनवरी | 02, 2023 :: 13th हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए झारखंड टीम का चयन ट्रायल 17 जनवरी 2023 को रांची में
15 से 26 फरवरी 2023 तक को काकीनाडा, आंध्र प्रदेश में आयोजित 13th हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए सीनियर झारखंड महिला हॉकी टीम का चयन ट्रायल दिनांक 17जनवरी 2023 को 11:00 से बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल रांची स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में होगी ।इस चयन ट्रायल में झारखंड के कोई भी सीनियर महिला हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं ।ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया से पूर्व से निबंधित खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया का आई कार्ड , आधार कार्ड की छाया प्रति तथा जो खिलाड़ी पूर्व से निबंधित नहीं हैं वे नगर निगम या पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड, कोई भी एक सरकार द्वारा निर्गत दस्तावेज जिसमें पूरा पता एवं जन्म तिथि अंकित हो,साथ में लाना अनिवार्य है ।
हॉकी झारखण्ड




