Breaking News Latest News सिनेमा

भोजपुरी फ़िल्म देवरा सुपरस्टार अगले साल के दूसरें सप्ताह होगी रिलीज

मुम्बई | अक्टूबर | 02, 2018 :: प्रेमचंद साहू फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म देवरा सुपरस्टार अगले साल 2019 के दूसरें सप्ताह में रिलीज किया जायेगा। फ़िल्म के रिलीजिंग को लेकर फ़िल्म पहले से ही चर्चा में रही हैं। फ़िल्म के निर्देशक अनिल एस मेहता ने फ़िल्म से जुडी कई जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि अक्टूबर में ठण्ड काफी ज़्यादा होती हैं। इस वजह से रिलीज की तारीख बढ़ा दी गयी हैं। भोजपुरी फ़िल्म देवरा सुपरस्टार एक फैमिली ड्रामा मूवी हैं। जो देवर और भाभी के रिश्तों पर आधारित हैं। समाज में देवर और भाभी के रिश्तों को लेकर के दो बातें की जाती हैं। पहला कोई देवर अपनी भाभी को माँ का दर्जा देता हैं। तो कोई देवर अपनी भाभी के साथ हँसी मजाक कर अफेयर करता हैं। ऐसी ही कहानी को लेकर के देवरा सुपरस्टार का निर्माण किया गया हैं। जिसमें देवर भाभी के सकारात्मक रिश्तें को फिल्माया गया हैं। फ़िल्म में भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के एक्शन सम्राट मनोज आर पाण्डेय ने देवर का किरदार निभाया हैं। जबकि,बड़े भाई के रूप में अभिनेता व् निर्माता प्रेमचंद साहू पर्दे पर नजर आयेंगे। अभिनेत्री पलक सिंह ने भाभी के किरदार में दिखेंगी। अभिनेत्री ऐश्वर्या झा का झारखण्ड आगमन पहली बार हुआ और वे इस फ़िल्म में शाली के किरदार में दर्शकों को दिखेंगी। नीतू मौर्या ने फ़िल्म में प्रधान की बेटी का किरदार निभाया हैं। जो इस फ़िल्म की द्वितीय मुख्य अभिनेत्री हैं। भोजपुरी फिल्मों में पहली बार प्रतिभा पाण्डेय का आइटम डांस देखने को मिलेगा। इससे पहले प्रतिभा पाण्डेय ने भोजपुरी फिल्मों में आइटम सॉन्ग नहीं किया हैं। मुख्य खलनायक की भूमिका में दिवाकर तिवारी नजर आने वाले हैं।
फ़िल्म की पूरी शूटिंग झारखण्ड में ही की गयी हैं और अधिकतर कलाकार झारखण्ड से हैं।सिर्फ मुख्य कलाकारों को छोड़ कर बाकी जो भी कलाकार हैं। सभी झारखण्ड से ही हैं। बातचीत के दौरान अनिल एस मेहता ने बताया कि इस फ़िल्म को भारत के कई राज्यों में रीलिज की जायेगी।फ़िल्म के निर्माता प्रेमचंद साहू,निर्देशक अनिल एस मेहता,कैमरामैन शंकर शर्मा,लेखक प्रेम,संगीतकार रवि तिवारी व् फाइट मास्टर मंगल फौजी हैं।इस फ़िल्म को बिहार बंगाल कलकत्ता नेपाल मुम्बई गुजरात पंजाब यूपी दिल्ली सहित कई राज्यों में रिलीज की जायेगी। अनिल एस मेहता ने यह भी कहा कि यह फ़िल्म साल की सबसे बड़ी म्यूजिकल हिट फ़िल्म साबित होगी। क्योंकि,इस फ़िल्म का म्यूजिक बहुत ही जबरदस्त हैं।

Leave a Reply