Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस लाइफस्टाइल

चैंबर भवन में मनी भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती

राची,झारखण्ड  | नवंबर  | 15, 2022 ::  झारखण्ड प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर आज झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा चैंबर भवन में धरती आबा, महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुण्डा की 147वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुण्डा के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर, उन्हें श्रद्धांजली दी गई। विदित हो कि 12 सितंबर 2001 को चैंबर भवन के प्रथम तल्ल पर झारखण्ड के प्रथम राज्यपाल महामहिम श्री प्रभात कुमार के द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा के तैल चित्र का अनावरण किया गया था। मौके पर तत्कालीन (वर्ष 2001) चैंबर अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष प्रेम मिततल और सह सचिव सज्जन अग्रवाल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग जगत को झारखण्ड प्रदेश के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि झारखण्ड में व्यवसाय उद्योग के साथ साथ यहां के आदिवासी भाईयों, बहनों को आत्मनिर्भर बनाना है। इसी उद्देश्य से फेडरेशन चैंबर द्वारा भी ट्राइबल बिजनेस कमिटी का गठन किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा आज के दिन पूरे भारतवर्ष में जनजातीय गौरव दिवस मनाये जाने की घोषणा का भी सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। चैंबर महासचिव डॉ0 अभिषेक रामाधीन ने कहा कि झारखण्डवासी आत्मनिर्भर बनें और झारखण्ड अलग राज्य बने, यह भगवान बिरसा मुण्डा का ही सपना था। मौके पर उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुण्डा की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला।

चैंबर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, महासचिव डॉ0 अभिषेक रामाधीन, सह सचिव रोहित पोद्दार, शैलेष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनिल केडिया, प्रवक्ता ज्योति कुमारी, पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, पूर्व वरीय उपाध्यक्ष प्रेम मिततल, सह सचिव सज्जन अग्रवाल, उप समिति चेयरमेन किशन अग्रवाल, राजीव प्रकाश चौधरी, प्रमोद श्रीवास्तव, आस्था किरण, उत्सव पराशर, संतोष अग्रवाल, मनोज मिश्रा, शैलेंद्र सुमन, सीएस बिनोद बक्सी, संतोष उरांव, सुनिल अग्रवाल, मुकेश पाण्डेय सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply