Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

झारखण्ड में वुशु के प्रसार के लिए जागरूकता जरुरी : प्रो मुकुंद चंद्र मेहता

राची, झारखण्ड  | मई |  17, 2025 :

राँची:झारखण्ड वुशु एसोसिएशन के द्वारा अपने जिला और राज्य स्तर के पदाधिकारियों के लिए प्रारम्भ किये गए एग्जीक्यूटिव वर्कशॉप का आज यहाँ सिल्ली के द विलेज रिसोर्ट एंड बैंक्वेट में समापन हो गया. वर्कशॉप के समापन के अवसर पऱ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राँची यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रोफेसर मुकुंद चंद्र मेहता ने इस बात पऱ बल दिया की वुशु के तकनीकी पहलुओं की जानकारी इसके जिला और राज्य स्तर के पढ़ाधकारियों को अवश्य होनी चाहिए ताकि वे वुशु के विकास में पूर्णरूप से अपना योगदान दें सकें. उन्होंने जोनल स्तर पऱ इस वर्कशॉप के आयोजन किये जाने पऱ जोर दिया.

दो दिवसीय इस वर्कशॉप में झारखण्ड के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

इस वर्कशॉप के दूसरे दिन दीपक गोप ने जजिंग स्टैण्डर्ड के ऊपर विस्तृत जानकारी दी.उन्होंने बताया की ताउलु के सही प्रशिक्षण के लिए ये आवश्यक है की प्रत्येक जिले में कमसे काम चार ताउलु कोच हो.

शिवेंद्र दुबे ने इस अवसर पऱ झारखण्ड वुशु एसोसिएशन के सत्र 2025-26 के वार्षिक कैलेंडर और लॉन्ग टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम पऱ चर्चा की. श्री प्रियदर्शी अमर ने विभिन्न जोन के स्तर पऱ कार्यक्रम की रूप रेखा से सभी को अवगत कराया.

समापन सत्र के अवसर पऱ श्री चंचल भट्टाचार्य,श्री मिथलेश साहू,श्री शिवेंद्र दुबे, श्री प्रियदर्शी अमर, शैलेन्द्र दुबे, रत्नेश कुमार, वाहिद अली आदि उपस्थित थे.

इस वर्कशॉप के सफल आयोजन में सिल्ली वुशु अकादमी का सक्रिय सहयोग रहा.

इसकी जानकारी देते हुये चेयरमैन श्री चंचल भट्टाचार्य ने बताया की इस वर्कशॉप का आयोजन अब जोनल स्तर पऱ किया जाएगा जिसके लिए कमिटी बनाने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है.वर्कशॉप के अंत में धन्यवाद ज्ञापन शैलेन्द्र दुबे ने किया

 

 

 

Leave a Reply