Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

मारवाड़ी कॉलेज के बीसीए और बीएससी आईटी के विद्यार्थियों चयन डिलाइट कंपनी में

राची, झारखण्ड | मई | 10, 2024 ::

मारवाड़ी कॉलेज बीसीए & बीएससी आईटी की छात्रा प्रिया केशरी और सौम्य श्रीवास्तव का चयन एसोसिएट एनालिस्ट के पद पर डिलाइट कंपनी में हुआ। इनका सालाना पैकेज 3.8 lac होगा साथ में फ्री कैब और कैफिटेरिया फैसिलिटी भी कंपनी की ओर से उपलब्ध होगा। सभी विद्यार्थियों ने नेशनल लेवल असेसमेंट टेस्ट 14 फरवरी को दिया और इनका इंटरव्यू प्रोसेस 26 मार्च को हुआ। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ मनोज कुमार, प्लेसमेंट सेल कन्वेनर डॉ आर आर शर्मा, कोऑर्डिनेटर बीसीए/आईटी डॉ संतोष कुमार रजवार ने चयनित विद्यार्थियों को शुभ कामनाएं दी और बाकी विद्यार्थियों को इनसे प्रेरणा लेने को कहा। प्राचार्य ने पूरे प्लेसमेंट सेल और फैकल्टी मेंबर का धन्यवाद करते हुए कहा कि मारवाड़ी कॉलेज का टीम वर्क पूरे झारखंड के लिए एक उद्धरण है हमे आशा है विद्यार्थि भी हरेक सिलेक्शन प्रोसेस में भाग लेकर हमारा साथ देंगे। इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती, डॉ राजू मांझी, डॉ अंजना, डॉ अर्चना, डॉ मीरा साहू आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply