रांची, झारखण्ड | सितंबर | 29, 2022 :: लायंस क्लब ऑफ रांची क्वींस की ओर से गुरुवार को रातू रोड स्थित लिटिल लीजेंड स्कूल में गांधी जयंती मनाई गई इस मौके पर लगभग डेढ़ सौ बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान गांधी जी की जीवनी को बच्चों द्वारा नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। बच्चों द्वारा स्वच्छ भारत अभियान को भी नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत क़िया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उर्वशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायंस क्लब के अध्यक्ष पायल किंगर लवी राय , मीरा राय और उर्वशी आदि उपस्थित थीं ।




