रांची, झारखण्ड | अक्टूबर | 02, 2020 :: दिनांक 02-10-2020 को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में यूनिसेफ एवं 14 स्वयं सेवी संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु मास्क सही प्रकार से पहनने के लिए जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया I
हस्ताक्षर अभियान का मुख्य उद्देश्य जन सहभागिता के द्वारा जन जागरूकता बढ़ाना है l अभियान में लोगों द्वारा वचन दिया गया एवं बोर्ड पर हस्ताक्षर कर वचन किया कि जब तक कोरोना काल रहेगा इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु घर से निकलते वक़्त मास्क जरूर पहनेंगे I इस अवसर पर स्वयं सेवी संस्था के कार्यकर्ताओं ने लोगों को शारीरिक दूरी बनाते हुए मास्क सही प्रकार से पहनने के लिए जागरूक किया ताकि कोरोना काल में संक्रमण से लोग स्वयं एवं दूसरों को सुरक्षित रख सकें और एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकें। कार्यक्रम को सफल बनाने में रांची के 14 स्वयं सेवी संस्थाओं एवं उनके कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई I



