राची, झारखण्ड | नवम्बर | 07, 2022 ::सतर्कता जागरूकता सप्ताह – 2022
वन उत्पादकता संस्थान, रांची में 31 अक्टूबर 2022 से 6 नवम्बर 2022, विषय “भ्रस्टाचार मुक्त भारत – विकसित भारत” के अन्तर्गत सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। इस सप्ताह की शुरूआत 31 अक्टूबर को संस्थान के निदेशक डॉ. नितिन कुलकर्णी एवं संस्थान के सतर्कता अधिकारी डॉ. अनिमेष सिन्हा के द्वारा संस्थान के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एव विद्यार्थियों को अपने कार्यकलापों में ईमानदारी एवं पारदर्शिता बनाए रखने की शपथ दिलाकर की गई।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत संस्थान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के विद्यार्थियों, कर्मचारियों, अधिकारियों ने एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया। संस्थान में चित्रकला द्वारा भ्रष्टाचार के विभिन्न आयामों को दर्शाने के अलावा क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के समापन समारोह में संस्थान के सतर्कता अधिकारी डॉ. अनिमेष सिन्हा ने विश्व तथा भारत में भ्रष्टाचार के आंकडों को दर्शाते हुए उनसे उन्मूलन के प्रयासों की जानकारी दी साथ ही भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सभी को महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अनुरोध किये।
आज समापन समारोह में संस्थान के निदेशक डॉ. नितिन कुलकर्णी ने विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार मुक्त जीवन की राह पर चलने की सलाह दी साथ ही संस्थान द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भागीदारी एवं सफलताओं पर बधाई दी। उन्होंने जीवन में अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाने पर भी बल दिया एवं विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ती पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों डॉ. योगेश्वर मिश्रा, डॉ. शरद तिवारी, श्री संजीव कुमार, श्रीमति अंजना तिर्की (आई.एफ़.एस), श्रीमति रूबी कुजूर, सुभाष चंद्र सोनकर, डॉ. एस एन मिश्रा, आर आर लाल, सुशीत बनर्जी, सूरज कुमार, बसंत कुमार, करम सिंह मुंडा, अतनु सरकार एवं संस्थान के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम् भूमिका निभायी।
प्रतियोगिताओं का परिणाम इस प्राकार है :-
राजकीयकृत मध्य विद्यालय, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, रातु में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता –
प्रथम पुरस्कार: बिपुल कुमार; द्वितीय पुरस्कार: लवली कुमारी एवं तृतीय पुरस्कार: आर्यन कुमार
उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, अरगोड़ा पीपर टोली रातु में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता –
प्रथम पुरस्कार: पुनि कुमारी; द्वितीय पुरस्कार: पंकज लोहरा एवं तृतीय पुरस्कार: राखी गाड़ी
उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, अरगोड़ा पीपर टोली रातु में आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता –
प्रथम पुरस्कार: चांदनी कुमारी; द्वितीय पुरस्कार: स्मृति गाड़ी एवं तृतीय पुरस्कार: साहिल गाड़ी
चित्रकला प्रतियोगिता “सीनीयर वर्ग”-
प्रथम पुरस्कार: प्रज्ञा समृद्धि; द्वितीय पुरस्कार: एरम अहसान एवं तृतीय पुरस्कार: रीतू बागे
चित्रकला प्रतियोगिता “जुनीयर वर्ग”-
प्रथम पुरस्कार: स्नेहा कुमारी; द्वितीय पुरस्कार: शिबप्रिया सरकार एवं तृतीय पुरस्कार: स्नेहा दे
क्वीज प्रतियोगिता विजेताओं-
प्रथम पुरस्कार: हर्ष मोहन, देबचंद सिंह, प्रदीप कुमार गुप्ता, पंकज कुमार सिंह एबं महेश कुमार
द्वितीय पुरस्कार: जस्सी शर्मा, कुसुम सुमन, मीनाक्षी कुमारी, सोमनाथ मुंडा एबं मो. आसिफ आलम
तृतीय पुरस्कार: प्रकृति साहदेव, अंशु कुमारी, आशी दास, रौनक सिंह एबं अक्षय कुमार




