Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

शिविर समाज से जुड़ने , सामाजिक मुद्दों को समझने और महसूस करने का सुनहरा अवसर : डॉ ब्रजेश

राची, झारखण्ड  | फरवरी |  17, 2025 ::

मारवाड़ी महाविद्यालय रांची राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मधु कम बस्ती में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम दिवस की शुरुआत राष्ट्र गान एवं एन एस एस लक्ष्य गीत उठें समाज के लिए उठें, जगे स्वराष्ट्र के लिए जगें के साथ हुई।

तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना रांची विश्वविद्यालय रांची के समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार सिंह का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी जय प्रकाश रजक सातों दिन के कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाले ।आगे उन्होंने बताया कि समुदाय से जुड़ने , समाज के मुख्य मुद्दों को जानने-समझने और उसके समाधान में अपना योगदान सुनिश्चित करने का यह सुनहरा अवसर है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने राष्ट्र कवि दिनकर की पंक्तियों को उद्धृत करते हुए कहा “वह प्रदीप जो दीख रहा है झिलमिल, दूर नहीं है,

थककर बैठ गये क्या भाई ! मंजिल दूर नहीं है।”

उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान समुदाय का सर्वेक्षण करते हुए स्वयंसेवक स्वच्छता कार्यक्रमों, निर्वाचन आदि में समुदाय की सहभागिता, मंइयां योजना , सरकार की आवास योजनाओं का प्रभाव आदि को जानने का प्रयास करें।

कार्यक्रम को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ज्योति किंडो ने भी संबोधित किया तथा श्री अनुभव चक्रवर्ती द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में रौनक जायसवाल, उदय , कनिष्क , अज़हर, खुशी, निशिता आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 

 

Leave a Reply