Breaking News Latest News जुर्म झारखण्ड

हत्या की नीयत से पत्रकार बैजनाथ महतो पर जानलेवा हमला : जेयूजे ने की हमले की कड़ी निंदा

रांची,झारखण्ड  |  सितम्बर  | 12, 2021 ::  सदर थाना क्षेत्र के तिरिल बस्ती में शनिवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने वरिष्ठ पत्रकार कैमरा पर्सन बैजनाथ महतो पर हत्या की नीयत से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस पीसीआर की गाड़ी ने मरणासन्न अवस्था में बैजनाथ महतो को सुबह 3:00 बजे के लगभग रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया।

रिम्स के न्यूरो वार्ड के आईसीयू में भर्ती पत्रकार बैजनाथ महतो की हालत अत्यंत गंभीर है।
समाचार लिखे जाने तक भी बैजनाथ महतो होश नहीं आया था। सदर थाना की पुलिस के अनुसार सिर और गर्दन में घातक हथियार से दर्जनों वार किया गया है। रिम्स अस्पताल के डॉक्टर चिकित्सा सुविधा में लगे हुए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रबंधन को बेहतर चिकित्सा सुविधा तत्काल उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है। रांची प्रेस क्लब के साथ पत्रकारों ने रिम्स अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर और नर्स से बैजनाथ महतो की बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

इस घटना के बाद से शहर में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रांची प्रेस क्लब और पत्रकारों में भारी आक्रोश है।

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट राँची के सीनियर वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो के ऊपर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करता है और रांची पुलिस से दोषी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग करता है साथ ही राज्य सरकार से यह मांग भी करता है कि घायल पत्रकार का सरकारी खर्चे पर उचित इलाज़ सरकार कराए। यूनियन के द्वारा यह भी कहा गया है कि दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर यूनियन बाध्य हो कर आंदोलन करने पर विवश हो जाएगा।

 

Leave a Reply