Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

श्री कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी पुरी :: 6 सितंबर को होगे कई कार्यक्रम

राची, झारखण्ड | सितम्बर | 02, 2023 ::

श्री शिव मंदिर महावीर मंदिर न्यास समिति डोरंडा के तत्वाधान में श्री राम भरत मिलाप समिति द्वारा आयोजित श्री राधा कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर 6 सितंबर दिन बुधवार को मंदिर परिसर में किया जाएगा.
इस भव्य आयोजन की सफलता हेतु पोस्टर एवं प्रतियोगिता के फार्म का विमोचन आज किया गया. कोलकाता से आए गणपति फ्लावर डेकोरेटर्स के कारीगरों के द्वारा मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाने का कार्य आज से प्रारंभ किया गया एवं भव्य पंडाल का निर्माण कार्य पूजा टेंट हाउस के द्वारा किया जा रहा है.
विद्युत सज्जा की जिम्मेवारी राजेश इलेक्ट्रिकल को दी गई है।
राधा कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए राजेंद्र चौक के समीप स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर एवं श्री राम भरत मिलाप समिति डोरंडा के कार्यालय से फार्म का वितरण 5 सितंबर तक किया जाएगा।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रामजी लाल शारदा एवम सचिव श्री हरि प्रसाद विजय ने सभी नई कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत किया एवं इस महत्वपूर्ण आयोजन का कार्यभार सौंपा ।
इस अवसर पर श्री राम भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने न्याय समिति के पदाधिकारीयों को कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देते हुए, सभी सदस्यों से इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार में योगदान देने का आग्रह किया। बैठक में मंच का संचालन पुरुषोत्तम विजय एवम धन्यवाद ज्ञापन सरदार अशोक सिंह ने दिया । बैठक में मुख्य रूप से न्यास समिति के अध्यक्ष रामजीलाल शारदा, सचिव हरिप्रसाद विजय, कोषाध्यक्ष सरदार अशोक सिंह, पुरुषोत्तम विजय ,जयनारायण विजय ,देवदास विजय ,मोहन विजय, श्री राम भरत मिलाप समिति के संरक्षक बीके विजय, अध्यक्ष रोहित शारदा,पीयूष विजय, अनूप बर्मन, नम्रता सोनी, प्रिया सिन्हा ,ऋषि शारदा, सहित न्याय समिति के नए कार्य समिति सदस्य गजेंद्र राम ,संजय कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, रवि शंकर, आनंद गुप्ता, मुकेश शारदा ,आयुष विजय, मनीष विजय, हर्षित विजय, पीयूष विजय, नीरज विजय, पुरुषोत्तम दास, शैलेश विजय, राजेश विजय, माधव लाल विजय ,मोहनलाल विजय, रोहित शारदा, मुकेश बर्मन,अनिल विजय ,मयूर शारदा, रूपेश शारदा सहित अन्य सदस्य सम्मिलित हुए।

Leave a Reply