Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

अंतर विद्यालय वाद – विवाद प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल रांची, प्रथम 

राची, झारखण्ड  | जून |  26, 2025 ::

आर्मी पब्लिक स्कूल रांची के केरकेट्टा सभागार में अंतर विद्यालय वाद – विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में रांची के सात स्कूलों ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर राज कुमार एस०एम० थे। निर्णायक के रूप में प्रोफेसर डॉक्टर नीलिमा पाठक ( डीन, सरला बिरला विश्वविद्यालय) डॉक्टर दिवाकर दुब े ( लेखक, कवि और समाज सेवक) और डॉक्टर प्रेम प्रकाश आर्य (एमिटी लॉ विश्वविद्यालय) उपस्थित थे।

इसके साथ ही विद्यालय के प्राचार्य श्री अभय कुमार सिंह उपस्थित थे | इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आर्मी पब्लिक स्कूल रांची, द्वितीय स्थान पर सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल और तृतीय स्थान पर दिल्ली पब्लिक स्कूल , धुर्वा रहे। सर्वश्रेष्ठ वक्ता पक्ष शय श्रीवास्तव, विपक्ष आकाश सिंह तथा प्रश्नकर्ता आद्या को चुना गया

विजेताओं को ट्रॉफी एवम प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

 

 

 

 

Leave a Reply