Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

रांची नागरिक समिति ने मनाई लोहड़ी 

रांची, झारखण्ड | जनवरी | 13, 2023 ::  रांची नागरिक समिति के तत्वावधान में बडालाल स्ट्रीट अपर बाजार के मुहाने (चौराहे)पर लोहड़ी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह राज्यसभा सांसद महुआ माजी उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री भाजपा के प्रवक्ता प्रेम मित्तल, झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स पूर्व अध्यक्ष अरुण बुधिया पवन शर्मा उपस्थित थे। समारोह के पुर्व इस आयोजन में शामिल लोगों ने स्व.अशोक नागपाल को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सांसद संजय सेठ ने कहा कि स्व.अशोक नागपाल पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे उन्होंने जो योगदान पार्टी को एवं सामाजिक कार्य के रूप में जो दिया है वह स्मरणीय है। विधायक सीपी सिंह ने कहा की आज बहुत गर्व है कि आज उनके बेटे संदीप नागपाल ने इस परम्परा को जारी रखा और समाजिक कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास का है हम सभी आज लोहड़ी पर में सम्मिलित हुए हैं यह हम सबों का सौभाग्य है उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा की नागपाल जी अक्सर कई समाजिक कार्यों में शामिल होकर अपनी सहभागिता देते रहे हैं झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री मैं लोहड़ी पर्व की सभी को बधाई दी और राज्य की प्रकृति की कामना की। इस अवसर आये हुए लोगों ने समिति के सचिव संदीप नागपाल के साथ लोहड़ी को प्रज्जवलित कर अग्नी का परिक्रमा करते हुए तिलकुट रेवड़ी मूंगफली का प्रसाद ग्रहण किया। गुरविंदर सिंह सेठी कमल केडिया , आदित्य मल्होत्रा, कुलदीप सिंह दीपक, कमल जैन, पवन मंत्री , किशन अग्रवाल ,सुभाष जैन, , मंगल मुरारी प्रवीण जोशी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply