राची, झारखण्ड | अगस्त 27, 2024 ::
“संवाद आपके साथ” कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कांग्रेस नेताओं के दल के साथ चतरा एवं लातेहार जिला में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया ।इसके पूर्व इटखोरी भद्रकाली मंदिर में उन्होंने पूजा अर्चना की।
चतरा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा छोड़ सुभाष दास ने सैकड़ो साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जो भी उम्मीदवार होगा वह कांग्रेस का होगा किसी व्यक्ति विशेष का नहीं होगा इसलिए कोई गलतफहमी कार्यकर्ताओं के मन में नहीं रहना चाहिए। कांग्रेस की नीति, कार्यक्रम, त्याग, बलिदान
और गौरवशाली इतिहास से युवाओं को अवगत कराना होगा। हमारी महागठबंधन की सरकार जनता की सरकार है
कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में कांग्रेस विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि 5 वर्षों तक सरकार में रहकर हमने जनता के लिए काम किया है,
श्री केशव महतो कमलेश के साथ दल में रविंद्र सिंह, सतीश पाल मुंजनी, जयशंकर पाठक, मदन मोहन शर्मा, संजय लाल पासवान, केदार पासवान, रियाज अंसारी शामिल हैं।
कार्यक्रम में के. एन. त्रिपाठी, भीम कुमार, प्रमोद दुबे, विनोद कुशवाहा, मोतीलाल पासवान, बद्रीराम, धीरज अंबेडकर, प्रेम रंजन पासवान, आनंद भारती, मुकेश पासवान, प्रसाद भारती, अर्जुन राम, ब्रह्मदेव पासवान, रमेशीराम, सुबोध कुमार दास शाहिद सैकड़ो लोग उपस्थित थे।



