राची, झारखण्ड | जुलाई 18, 2024 ::
U-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में ऐतिहासिक रजत पदक जीतकर लौटे अनूप कुमार का रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर झारखंड कुश्ती संघ एवं JSSPS के द्वारा हुआ भव्य स्वागत
दिनांक 16-18 जून तक थाइलैंड में आयोजित U-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर लौटे झारखंड के पदक वीर अनूप कुमार का रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर बाजे गाजे, फूल बुके, माला से झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार के द्वारा भव्य स्वागत किया गया, साथ में JSSPS के अधिकारीगण, श्रीमती पुष्पा हांसदा, श्री मुकुल टोप्पो, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह तथा अनूप के परिवारजन के द्वारा भी भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार कुश्ती प्रशिक्षक राजीव रंजन और कुश्ती खिलाड़ी भी मौजूद रहे।
उक्त कार्यक्रम के बाद JSSPS अकादमी में CEO जी के राठौर और उनकी टीम ने भी अनूप से मिलकर उसे खूब सारी बधाइयां दी।




