Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

उमंग सावन एग्जिबिशन का माहेश्वरी भवन मे आगाज़

राची, झारखण्ड  | जुलाई  18, 2024 ::

उमंग सावन एग्जिबिशन का आगाज़ 18 – 20 जुलाई स्थानीय माहेश्वरी भवन पर हुआ | मेले का शुभारम्भ महादेव शंकर जी को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया | विभिन्न शहर से आई महिला उद्यमियों का हौसला बढ़ाने के लिए मेले में मुख्यअतिथि के रूप में डॉ महुआ मांझी ने सरकार द्वारा महिला उद्योमियों के लिए पलाश प्लेटफार्म के बारे में बताया और भी महिलाओं के जो सुविधा दी जा रही है उसके बारे में भी बताया | मेले के पहले दिन ही ग्राहकों का आना शुरू हो गया सभी को यहाँ का कलेक्शन पसंद आ रहा चाहे वह सिल्क मोडाल की साड़ी हो या फिर इन्दोवेस्टर्न ड्रेस हो, हैंड क्राफ्ट के वेरिटी जो 40-4000 तक के है, हैंड पेंटिंग भी सब को पसंद आ रहा है साथ में राखी, फुटवियर, ज्वेलरी सभी के कलेक्शन भी एक से बढ़ कर है |
आज के उद्घाटन में माहेश्वरी सभा अध्यक्ष किशन साबू, निवर्तमान अध्यक्ष शिव शंकर साबू, दीपक मारू, राजकुमार चितलांगिया, संतोष फलोर, किशन डागा, सुमन चितलांगिया, संगीता चितलांगिया, रेनू फलोर , शशि डागा, रश्मि मालपानी, विनीता चितलांगिया, निधि बियानी, शारदा लड्डा मौजूद थे |

 

Leave a Reply