Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

वाई एम सी ए पब्लिक स्कूल धुर्वा का 20 वा वार्षिक खेलकूद समारोह

राची, झारखण्ड  | जनवरी | 28, 2023 ::  दिनांक 28-01-2023 को वाई एम सी ए पब्लिक स्कूल धुर्वा में 20 वा वार्षिक खेलकूद समारोह का उत्घाटन एन आई एस क्रिकेट कोच श्री चंचल भट्टाचार्य ने फीता काट कर किया।

बच्चों ने पी टी डिसप्ले, कराटे और योग रंगारंग प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम मैं बच्चों द्वारा मार्कपास्ट एव बैंड का प्रदर्शन किया गया। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता जैसे बाधा दौड़, रस्सीकूद, रीले, १०० मीटर , २०० मीटर, मैं बच्चों ने बड़चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का संचालन मिस कलिस्ता संगा एव शीला सोरेन एव उत्घाटन भाषण स्कूल की प्राचार्य मिस सुषमा राजी टोप्पो ने किया।

कार्यक्रम मैं सीनियर ग्रुप के आलोक राज को सर्वश्रेष खिलाड़ी एव जूनियर ग्रुप में सर्वश्रिष्ट को दिया गया।

एलोवर चैंपियन का पुरस्कार ब्लू हाउस(सर जॉर्ज विलियम हाउस) एव सर्वश्रेष्ठ अनुशासित का पुरस्कार ग्रीन हाउस(महात्मा गांधी धर्मा) को दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाई एम सी ए रांची के महासचिव मिस्टर चोनहस कुजूर,सौरव मुर्मू, मृतुंजय कुमार, आदित्य सिंह, बाल्मिकी पांडे, स्कूल के शिक्षक – शिख्शिकाएं एव बड़ी संख्या में अभिभावक मौजुद रहे।

Leave a Reply