Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

हर वर्ग के कल्याण के संकल्प के साथ आजसू पार्टी का संकल्प पत्र जारी

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  08, 2024 ::

भ्रष्ट और नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली और उन्हें ठगने वाली सरकार के अब गिने हुए दिन बचे हैं। पांच वर्षों में सबसे अधिक छले गए युवा हमारी प्राथमिकता में शुमार हैं। राज्य में अबकी बार रोजगार देने वाली सरकार होगी। यह सरकार नौजवानों के भविष्य को संवारने वाली सरकार होगी। युवा सरकार सबको रोजगार हमारा संकल्प है। जनता की भलाई के प्रति हम अपने संकल्प को दोहराते हैं।

उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दौरान झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के संकल्प पत्र के लोकार्पण के दौरान कही। प्रेस वार्ता में पार्टी के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, प्रधान महासचिव राम चन्द्र सहिस, महासचिव लंबोदर महतो, मुख्य प्रवक्ता देव शरण भगत, संगठन सचिव एस अली मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

 

Leave a Reply