राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 14, 2024 ::
14 दिसंबर 2024. विकास विद्यालय के प्रांगण में तीन दिवसीय वार्षिक खेलोत्सव सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शाल्वी डिवाइन सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल,रांची के प्रबंध एवं चिकित्सा निदेशक डॉ. डियोनिस खेस ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य पी.एस.कालरा द्वारा मुख्य अतिथि को सम्मानित करते हुए किया गया। विकास विद्यालय के छात्रों के समूह ने अतिथि के सम्मान में स्वागत गान प्रस्तुत किया। वही छात्र-छत्राओं के एक दूसरे समूह ने भारतीय एकता को दर्शाते हुए लोक नृत्य प्रस्तुत किया तथा विद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट द्वारा विद्यालय के प्राचार्य तथा मुख्य अतिथि को सलामी दी गई।
इस वार्षिक खेलोत्सव में 100 मीटर,200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, शॉट पुट, लॉंग जम्प, हाई जम्प, 4×100 मीटर, जैव्लिन थ्रो, रस्साकशी तथा सीटेड बास्केट बॉल जैसे कई खेल सम्मिलित रहे। कॉक हाउस,क्रॉस कन्ट्री, शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सर्वश्रेष्ठ हाउस की ट्रॉफी विक्रमादित्य हाउस को विद्यालय के प्राचार्य पी.एस.कालरा द्वारा तथा शैक्षणिक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बालक वर्ग में चाहत राज (कक्षा- आठवीं) तथा बालिका वर्ग में स्कन्दा वर्मा (कक्षा -नवीं) को क्षेत्रीय स्तर पर खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु बंस राज (कक्षा-दसवीं) मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान की गई। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्यत् की कामना की तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हर प्रकार का खेल शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के साथ गहराई से जुड़ा हुआ हैं। यह हमारे अंदर प्रेरणा साहस अनुशासन और एकाग्रता लाने का कार्य करता हैं
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य पी.एस.कालरा द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल एक बेहतर भविष्य का निर्माण करने के लिए बहुत ही प्रभावी तरीका हैं इसलिए खेल और शिक्षा दोनों को अपने जीवन में एक साथ अपनाकर हम सभी महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
अंत में विद्यालय के समन्वयक महोदय द्वारा मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समन्वयक सहित खेल निदेशक व समस्त शिक्षकगण उपास्थित रहें।




