राची, झारखण्ड | मई | 28, 2023 :: श्री श्याम मण्डल , रांची की वार्षिक आम सभा आज दिनांक 28 मई 2023 को अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर के सभागार में मण्डल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला के अध्यक्षता संपन्न हुई ।
सर्व प्रथम सामूहिक श्री श्याम वन्दना की गई ।
मण्डल के अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए आशा प्रकट की कि श्री श्याम मण्डल निरन्तर श्री श्याम अराधना में लीन रहते हुए कार्यपथ पर निरन्तर आगे बढ़ता रहेगा ।
मण्डल के मंत्री धीरज बंका ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।
मण्डल का वार्षिक 2022 – 2023 का आय – वय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया जिसे सभा ने सर्वसम्ति से स्वीकृति प्रदान की ।
मण्डल के सदस्यों ने मण्डल की भावी प्रगति के लिए अपने सुझाव रखे ।
अंत में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्र पोद्दार ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवम धार्मिक कार्यों का विवरण सभा को बताया ।
धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा की कार्यवाही समापत की गई ।
आज के सभा में रमेश धरणीधरका , विवेक ढांडनीयां, गौरव परसरामपुरिया , अशोक लाठ, पवन कन्होई , सुनील मोदी , अनुराग पोद्दार , गौरव शर्मा , राजेश अग्रवाल , रमेश सारस्वत , डॉ विजय कुमार शर्मा , रोहित पोद्दार उपस्थित थे ।




![there will be world level jharkhand mahotsav from year 2018 :: raghuvar das [ cm, jharkhand ]](https://www.lenseyenews.com/wp-content/uploads/2017/08/31-Karam-raghuvar-464x290.jpg)