Breaking News Latest News खेल झारखण्ड बिज़नेस

खेल कूद मानसिक तनाव दूर करने में सहायक – सीए पंकज मक्कड़

राची, झारखण्ड | मई | 28, 2023 ::

दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची शाखा की छात्र इकाई के द्वारा आज खेलो इंडिया के अंतरगर्त सीए विधार्थियों के लिए आई सी ए आई भवन, रांची में इंडोर गेम का आयोजन किया गया।  इस इंडोर गेम प्रतियोगिता में टेबल टेनिस, लूडो, शतरंज और कैरम प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इन खेल प्रतियोगिताओं के विजेता निम्नलिखित बने :

लूडो प्रतियोगिता

विजेता : अपर्णा गुप्ता
उपविजेता : रंजीता डुंगडुंग

कैरम प्रतियोगिता 

विजेता : अंकित कुमार
उपविजेता : प्रिया गुप्ता

 

टेबल टेनिस प्रतियोगिता

विजेता : आशीष चंद्र
उपविजेता : समकित जैन

शतरंज प्रतियोगिता

विजेता : आर्यन राज
उपविजेता : कुणाल चौधरी

इस प्रतियोगिता का आयोजन सीए विशाल चंद्रा के नेतृत्वा में हुआ।  प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के अध्यक्ष सीए पंकज मक्कड़ के द्वारा पुरुस्कृत किया गया। उन्होंने पुरुष्कार वितरण करते हुए सीए छात्रों और छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में हर विधार्थी को भाग लेना चाहिए।  इससे न केवल वे अपने अन्य प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सकते हैं अपितु खेल कूद हमें मानसिक तनाव से भी दूर करते है साथ ही साथ यह हमें एक दूसरे के बारे में जानने और मित्रता करने में भी काफी मददगार साबित होती है।

इस इंडोर गेम प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सीए हर्षित गोयल, अनूप कुमार, सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन कि उपाध्यक्षा अपर्णा गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य अक्षत कुकरेती, हर्ष राज मित्तल, श्रेया पाठक और सेजल बेदी का महत्वपूर्ण योगदान था।

Leave a Reply