Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल

आर्ट ऑफ गिविंग के झारखंड इकाई की वार्षिक बैठक सम्पन्न

राची, झारखण्ड  | जुलाई  21, 2024 ::

झारखंड विधानसभा सभागार के समीप गाला बैंक्वेट हॉल में आर्ट ऑफ गिविंग के झारखंड इकाई की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। जिस बैठक में पूरे वर्ष आर्ट ऑफ गिविंग के अंतगर्त किये गये सामाजिक कार्यो एवं 17 जून 2024 को पूरे राज्य में आयोजित आर्ट ऑफ गिविंग दिवस पर आयोजित कायर्क्रम के संबंध में वार्ता की गई। बैठक के दौरान आर्ट आॅफ गीविंग भुवनेष्वर की ओ से वीडियो के माध्यम से एक प्रस्तुति तथा आर्ट आॅफ गीविंग की झारखण्ड शाखा के द्वारा पूरे राज्य में किये गये आयोजन के संबंध में निमित्त प्रस्तुति दी गई जिसे हाॅल में उपस्थित सभी लोगों के द्वारा सराहा गया।
इस बैठक में शेखर बोस, सचिव आर्ट ऑफ गिविंग, झारखण्ड शाखा के द्वारा आगन्तुकों का विषेषकर प्रो. डाॅ. अच्युता समान्त का झारखण्ड की सरजमीं पर स्वागत करते हुये इसे एक नया अघ्याय बताया। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष ने किट, किस विश्वविद्यालय एवं आर्ट ऑफ गिविंग के संस्थापक प्रोफेसर डॉक्टर अच्युत सामन्ता का स्वागत करते हुए उनके इस बैठक में भाग लेने को एक बहुत बड़ा दिन बताया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष आर्ट ऑफ गिविंग की झारखंड शाखा के द्वारा आयोजित कायर्क्रमों के पश्चात झारखंड शाखा के सदस्यों का मनोबल बना है और यही कारण है कि स्वयं प्रोफेसर अच्युता रहे सामंत यहां उपस्थित हैं।
कायर्क्रम के प्रारम्भ में प्रो. डाॅ. अच्युत सामंत का स्वागत झारखंड के पारंपरिक गीत एवं नृत्य से किया गया। झारखंडी बालाओं ने तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। आज के कार्यक्रम में आर्ट ऑफ गिविंग की झारखंड शाखा के द्वारा उन्हें समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने इस अवसर पर झारखंड में भी अपनी सोच को जिसमें गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा मिल सके के लिए सतत प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रो0(डाॅ0) अच्युत सामंत आटर् ऑफ गिविंग झारखण्ड, शाखा के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों उल्लेखनीय कायर् करने वाले सम्मनित व्यक्तियों को म्मानित भी किया जिसमें झारखंड सीआईएसएफ के समादेष्टा, हरेंद्र नारायण, पत्रकार सुरेंद्र सोरेन, सरदार इंद्रजीत सिंह, मानस सिन्हा, तापस चक्रवतीर्, डॉ0 मधुकांत पाठक, विश्वनाथ सिंह, भोलानाथ सिंह, डॉन बॉस्को स्कूल मैक्लुस्कीगंज के प्राचायर् टीडी जोशी, जगदीश सिंह जग्गू, निमर्ल कृष्ण देव, प्रमोद कुमार एवं मारवाड़ी सहायक समिति को खेल एवं समाज कल्याण हेतु किये कार्य के लिये लाईफ टाईम अचिवमेंट अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
आज की इस बैठक में किट किस विश्वविद्यालय एवं आर्ट ऑफ गिविंग के संस्थापक प्रोफेसर डॉक्टर अच्युत सामंत , आर्ट ऑफ गिविंग झारखंड यूनिट के अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय, सचिव शेखर बोस, कायर्कारी अध्यक्ष सुनील सहाय एवं आर्ट ऑफ गिविंग, भुवनेश्वर के समन्वयक डॉक्टर गगनेंदु दास सहित झारखंड वालीबाल संघ एवं झारखंड आर्ट ऑफ गिविंग झारखंड शाखा के सभी पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply