राची, झारखण्ड | अगस्त 04, 2024 ::
राज्य परिषद की दो दिवसीय मे आदिवासी महासभा के महासचिव पशुपति कॉल की अध्यक्षता में हुई, बैठक में मुख्य रूप से नवनिर्वाचित झारखंड के नए रामकृष्ण पांडा, पूर्व सांसद रमेद्र कुमार, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राज्य सचिव महेंद्र पाठक उपस्थित थे सर्वप्रथम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव झारखंड प्रभारी अतुल कुमार अंजन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड के नए प्रभारी रामकृष्ण पांडा ने राष्ट्रीय परिषद की बैठक की रिपोर्टिंग करते हुए कहा की तीसरी बार मोदी की सरकार जरूर बन गई लेकिन 400 पार की दावे खोखले साबित हुए, लोग मोदी को सत्ता से हटाना चाहते थे, लेकिन इंडिया गठबंधन की सही गठबंधन नहीं करने के कारण तीसरी बार केंद्र में मोदी की सरकार बन गई, महंगाई बेकारी लाचारी से त्रस्त है , वजूद तीसरी बार सत्ता में आना देश के हित में नहीं है उन्होंने जिक्र करते हुए कहा झारखंड के विधानसभा के चुनाव में मजबूती से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को लड़ाई में उतरना है और किसी भी परिस्थिति में विधानसभा जीतने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिया, सभी विधानसभाओं में फंक्शनिंग को तेज करने गांव-गांव में अभियान चलाकर के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने, केंद्र सरकार की नाकामी को उजागर करने और दमखम से चुनाव लड़ने के लिए बैठक में साथियों को उत्साहित किया, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि राज्य में जल जंगल जमीन की हिफाजत की लड़ाई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लड़ रही है, हजारीबाग जिले के बड़का गांव में अदानी कॉल ब्लॉक को रद्द करने, चतरा शिवपुर कठौतिया माइंस में बैठे धरनाको फैसला कर समाप्त कराने और आगे की आंदोलन को विकसित करने के लिए कहा, पूर्व सांसद रमेद्र कुमार ने कहा की मजदूर किसान की एकता के बल पर आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को लड़ना चाहिए, कामरेड रमेद्र कुमार ने भी चुनाव की तैयारी में दम कम से उतरने की बात कही, बैठक में राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने राजनीतिक एवं संगठनीक रिपोर्ट पेश किया राज्य परिषद के साथियों ने बहस करते हुए बहुमत से पास किया झारखंड में 20 से 25 सीटों पर दमखम के साथ चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया, बैठक में रामकृष्ण पांडा, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, पूर्व सांसद रमेद्र कुमार, राज्य सचिव महेंद्र पाठक,राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पीके पांडे, महादेव राम, कन्हाई मल पहाड़िया, पशुपति कॉल, के डी सिह, किसान सभा के महासचिव पुष्कर महतो, इम्तियाज़ खान, ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के महासचिव अशोक यादव, लखन लाल महतो, बनवारी साह गणेश महतो रुचिर तिवारी, कृष्ण कुमार मेहता, अजय कुमार सिंह, प्रकाश रजक, जितेंद्र सिंह, गणेश प्रसाद सिंह,,राजेंद्र यादव,स्वयंवर पासवान, इंद्रमणि देवी, सोनिया देवी, सुरेश ठाकुर.




