Sanjay seth
Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राजनीति

उत्सवपूर्ण माहौल में करें जी-20 के प्रतिनिधियों का स्वागत : संजय सेठ

 

रांची, झारखण्ड | फरवरी  28, 2023 ::  जी-20 के प्रतिनिधियों के आगमन और बैठक को लेकर रांची शहर में उनके स्वागत और अभिनंदन की तैयारियां पूरी हो चुकी है।

हर तरफ उत्सव सा माहौल है।

यह माहौल और भी खुशनुमा बन सके, जी-20 के प्रतिनिधि रांची की अमिट छाप लेकर अपने देश को वापस लौटे, यह हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है।

इसलिए रांची के नागरिकों से मेरा अनुरोध है कि 1, 2 और 3 मार्च को अपने अपने घरों को बेहतर तरीके से सजाएं। शहर को स्वच्छ रखें।

उक्त बातें रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने रांची शहर वासियों से एक अपील करते हुए कही।

सांसद श्री सेठ ने शहरवासियों से अपने अपील के क्रम में कहा कि रांची के विभिन्न चौक चौराहों पर दीपक जले, फूल बिछे, लड़ियों से घरों और शॉपिंग कंपलेक्स को सजाया जाए, लोग अपने अपने घरों के आगे रंगोली बनाएं, दीया जलाएं ताकि जी-20 के प्रतिनिधि को लगे पूरा शहर उनका स्वागत कर रहा है।

सांसद श्री सेठ ने यह भी कहा कि हम शहरवासियों के पास रांची की वैश्विक पटल पर एक अमिट छाप बनाने का यह सुनहरा अवसर है।

इस अवसर को हम अच्छे से उपयोगी बनाएं। 20 देशों के प्रतिनिधि दो दिनों तक रांची शहर में रहेंगे। उन 20 देशों तक हमारे शहर की अच्छी छवि पहुंचे, यह हम सब का कर्तव्य है।

सांसद ने कहा कि उन्होंने रांची शहर के कई संस्थानों से, कई संस्थाओं से और नागरिकों से व्यक्तिगत रूप से, पत्र के माध्यम से फोन के माध्यम से यह आग्रह किया है कि उत्सव के इस माहौल में आप सब सहभागी हो। प्रतिनिधियों का स्वागत करें और सुखद बात है कि उनकी इस अपील पर रांची शहर की दर्जनों संस्थाएं, दर्जनों संस्थान और हजारों नागरिक अपने अपने घरों को सजाने की तैयारी में लगे हैं।

हर तरफ उत्सव सा माहौल है।

सांसद श्री सेठ ने अपने अपील पर शहरवासियों की सक्रियता को लेकर उनके प्रति आभार प्रकट किया है।

सांसद ने कहा है कि अगले 2 दिन हमारे शहर वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है।

हर नागरिक अपने नागरिक कर्तव्यों का गंभीरता से पालन करें। और अच्छी रांची, अच्छे झारखंड, अच्छे भारत की छवि वैश्विक पटल पर बनाएं।

Leave a Reply