Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राष्ट्रीय

दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय रेडियो चैनल एफएम रेनबो से जुड़ गया आकाशवाणी रांची

रांची, झारखण्ड ।  मई | 09, 2018 :: आकाशवाणी रांची दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय रेडियो चैनल एफएम रेनबो से गुरूवार से जुड़ गया है। रांची से दिन के 10 से 12 बजे तक रोज स्थानीय स्तर के कार्यक्रम होंगे। आज के पहले फोन इन कार्यक्रम में दिन में 10.30 से 11 बजे के बीच रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे 0651 2285216 और 2280259 नंबरों पर सीधे जनता से बात करेंगे। इसे विविध भारती रांची और आकाशवाणी रांची से भी साथ -साथ प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा आर्चरी चैंपियन पद्मश्री दीपिका कुमारी का भी इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा। सातों दिन के अलग अलग कार्यक्रमों की रूपरेखा केन्द्र निदेशक राजेश कुमार गौतम के संयोजन में तैयार की गयी है । कार्यक्रमों की शुरुआत सुनील सिंह बादल करेंगे।
अखिल भारतीय आकाशवाणी संगीत प्रतियोगिता 2018 की द्विस्तरीय प्रतियोगिता के लिए 16 से 24 वर्ष तक के युवाओं से शास्त्रीय उपशास्त्रीय और लोकसंगीत के लिए 30 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। आकाशवाणी रांची में प्रतिभागियों की रिकॉर्डिंग 9 और 27 जुलाई को होगी।

Leave a Reply