Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

आजसू का डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्विद्यालय को अल्टीमेटम : अगर ऐसी ही लचर व्यव्स्था रहेगी तो होगा चरणबद्ध आंदोलन

राची, झारखण्ड | मार्च | 05, 2024 ::

अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की बैठक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्विद्यालय में हुई।
जिसकी अध्यक्षता आशुतोष कुमार सिन्हा ने की, बैठक में आगामी दिनों में सदस्यता अभियान से छात्र छात्राओं को जोड़ने पर बल दिया गया, साथ ही सदस्यता अभियान चलाने हेतु संयोजक मंडली का गठन किया गया जो की इस प्रकार है : –

1- पूजा तिग्गा
2- अंशिका कुज्जूर
3- लिली कुमारी
4- राजेश कुमार सिंह
5- आनंद यादव
6- पीयूष पाठक
7 – बबलू

साथ ही विश्विद्यालय के कई सारे विभाग अभी बहुत ही खराब दौर से गुजर रहा है स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में अचानक से शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई पूरी तरह ठप हो चुका है और बच्चो को डेढ़ घंटा पहले में कक्षा होने की ओर न होने की सूचना मिल रही है जिससे बच्चे काफी परेशानी हो रही है बच्चे विभाग संचालक में मिलने गए तो उनका कहना है की 10 दिन तक कक्षा बंद रहेगी लेकिन अगले दिन मैसेज के माध्यम से सूचना मिली की कक्षा होगी, समस्या दूर न होने के कारण बच्चो ने आज विश्विद्यालय रजिस्टर से अपना दुख बताने गए तो उन्होंने यह कह टाल दिया कि स्टडी मैटेरियल बच्चो को दे दिया जायेगा वह खुद ही पढ़ लेंगे ।
आजसू छात्र संघ ने सक्रिय रूप कक्षा व्यव्स्था को सही रूप से चलाने की मांग की, अगर ऐसी ही लचर व्यव्स्था रहेगी विश्विद्यालय में तो आजसू छात्र संघ छात्र हित में चरणबद्ध आंदोलन करेगी ।
इस मौके पर आजसू प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, चेतन प्रकाश, आशुतोष कुमार सिन्हा, पूजा तिग्गा, अंशिका कुज्जूर, लिली, सारा विश्वास,
आनंद कुमार यादव, राजेश सिंह, पीयूष पाठक, हर्ष राज, बबलू, सुमित मैटी, निशांत लिंडा, मनीष कुमार, अजय कु शर्मा, प्रेम लिंडा एवम आदि छात्र मौजूद थे।

Leave a Reply