Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव 11जिलों व 2अनुमंडलों में 31जुलाई को :: प्रवीण जैन छाबड़ा बने रांची प्रमंडल के चुनाव प्रतिनिधि

रांची झारखण्ड  | जुलाई  | 17, 2022 :: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन चुनाव 31जुलाई 2022 को विभिन्न 6 प्रमंडलों के चयनित ज़िला में आयोजित होगा। जिसमें सम्मेलन के चुनाव सत्र 2022-24 में प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिये 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
अशोक कुमार भलोटिया (जमशेदपुर)
बसंत कुमार मित्तल (रांची)
निम्नलिखित 6प्रमंडलों के अंतर्गत 11ज़िला एवम 2अनुमंडल में मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्य मतदान में शामिल होंगे।
जिसमे क्रमशः *एक स्थान में रांची प्रमंडल* के अंतर्गत रांची जिला मुख्यालय में, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा ज़िला के सदस्य मतदान करेंगे
दो स्थानों में कोल्हान प्रमंडल के अंतर्गत जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिला सम्मेलन और सरायकेला, खरसावां ज़िला के सदस्य,
इसके अतिरिक्त पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला चाईबासा मुख्यालय में मतदान करेंगे।
चार स्थानों में धनबाद प्रमंडल के अंतर्गत धनबाद में धनबाद जिला सम्मेलन के सदस्य, गिरिडीह में गिरिडीह जिला के सदस्य, बोकारो में बोकारो ज़िला सम्मेलन के सदस्य और इसके अतिरिक्त बेरमो अनुमंडल में बेरमो शाखा के सदस्य मतदान करेंगे।
दो स्थानों में हजारीबाग प्रमंडल* के अंतर्गत हजारीबाग में हजारीबाग जिला मुख्यालय, चतरा, कोडरमा ज़िला के सदस्य और इसके अतिरिक्त रामगढ़ में रामगढ़ जिला सम्मेलन के सदस्य मतदान करेंगे।
तीन स्थानों में संथाल प्रमंडल* के अंतर्गत दुमका जिला मुख्यालय में, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज ज़िला सम्मेलन के सदस्य और देवघर में देवघर जिला व जामतारा जिला के सदस्य, इसके अतिरिक्त मधुपुर अनुमंडल में मधुपुर शाखा के सदस्य मतदान करेंगे।
एक स्थान में पलामू प्रमंडल के अंतर्गत डाल्टनगंज जिला मुख्यालय में, लातेहार, गढ़वा ज़िला मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्य अपना मतदान करेंगे।
प्रांतीय चुनाव समिति के मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनोद कुमार जैन, चुनाव पदाधिकारी कमल केडिया व मनोज बजाज ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा कि 31 जुलाई 2022 को प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव में 3586 आजीवन, संरक्षक एवम विशिष्ठ संरक्षक सदस्य अपना मतदान करेंगे। समस्त सदस्य अपने अपने प्रमंडलों के उपरोक्त ज़िला व अनुमंडल केंद्र में मतदान की व्यवस्था की जायेगी, मतदान में शामिल होंगे।
मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनोद जैन ने बताया कि राँची प्रमंडल में प्रवीण जैन छाबड़ा , धनबाद प्रमंडल में डी एन चौधरी, हज़ारीबाग प्रमंडल में गोविंद मेवाड़, संथाल प्रमंडल में प्रदीप बाजला, पलामू प्रमंडल में बिनोद महलका एवं कोल्हान प्रमंडल में संतोष अग्रवाल को प्रमंडलीय चुनाव प्रतिनिधि मनोनीत किया गया। जिनकी कुशल नेतृत्व में सहयोगी संग चुनाव कार्य को मूर्त रूप दिया जा रहा है।
चुनाव पदाधिकारी मनोज बजाज ने कहा कि सभी जिला के प्रथम मतदान मतदाता को जागरूक मतदाता प्रमाण पत्र भी प्रमंडलीय चुनाव प्रतिनिधि द्वारा प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि समाज व संगठन की मजबूती हेतु मतदान में शामिल होकर चुनाव कार्य को सफल बनावें।
चुनाव पदाधिकारी कमल कुमार केडिया ने कहा कि मतदान के पश्चात सभी मतपेटी प्रांतीय मुख्यालय रांची में मतगणना 1अगस्त 2022 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, रांची में किया जाएगा।
प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल व प्रांतीय महामंत्री *पवन शर्मा* ने बताया कि मतदान में सदस्यों के नाम की सूची प्रांतीय चुनाव समिति द्वारा जारी सदस्यता सूची मे प्रेषित होगा वो ही अपना मतदान कर सकेंगे l सभी आजीवन सदस्यों को भारत सरकार द्वारा जारी *पहचान पत्र* (पेन कार्ड, आधार कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड) दिखाना अनिवार्य है l
चुनाव में सभी मतदाताओं एवं वरिष्ठ जनों की सुविधाओं का विशेष व्यवस्था किया गया है।

Leave a Reply