Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

द्वितीय विश्व मलखंब चैम्पियनशिप 2023 के लिए अजय झा तकनीकी अधिकारी नियुक्त 

 

राची, झारखण्ड  | अप्रैल  | 29, 2023 ::
बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय ,सेक्टर -2 ,धुर्वा ,रांची के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अजय झा को द्वितीय विश्व मलखंब चैम्पियनशिप 2023(भूटान देश) के प्रतियोगिता को सफल संचालन हेतु झारखंड से एकमात्र तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

द्वितीय विश्व मलखंब प्रतियोगिता दिनांक 9 मई से 12 मई तक आयोजित की जाएगी , श्री झा को 8 मई को रिपोर्ट करना है।

श्री झा झारखंड के पहले तकनीकी अधिकारी हैं जिन्हें लगातार दो बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स एवं नेशनल गेम्स गुजरात में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

श्री झा 6 मई को रांची से भूटान देश के लिए प्रस्थान करेंगे । श्री झा झारखंड में मलखंब खेल के संस्थापक एवं वर्तमान में झारखंड राज्य मलखंब संघ के महासचिव के रूप में दायित्व निर्वाह कर रहे हैं।

श्री झारखंड में लगातार प्रयासरत हैं कि पूरे राज्य में मलखंब खेल को सभी जिलों में आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

श्री झा को द्वितीय विश्व मलखंब प्रतियोगिता को सफल संचालन के लिए तकनीकी अधिकारी नियुक्त किए जाने पर बंगीय सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष सुकृत भट्टाचार्य, महासचिव विकास कुमार राय, विधालय सचिव सजल बनर्जी, कल्याण सचिव मोनी पोद्दार, विधालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मंजू रानी डे, जगदीश सिंह जग्गू,आशुतोष द्विवेदी, अवधेश ठाकुर, गौरव अग्रवाल, श्रीमती अपराजिता मिश्रा, वंदना चौबे, डॉ० मंजू कुमारी सिन्हा, अखिलेश्वर उपाध्याय, चन्द्र कान्त लाल एवं कई गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं।

Leave a Reply