राची, झारखण्ड | अक्टूबर 04, 2024 ::
उद्घाटन के साथ ही माँ के दर्शन के लिए पंडाल के पट खोल दिए जाएंगे
* श्री राम लला मंदिर अयोध्या के प्रारूप का हो रहा भब्य निर्माण- विराजेगी माँ भवानी
* 5 अकटुबर से 12 अकटुबर तक श्रद्धालुओं के लिए पट दर्शन हेतु खुले रहेंगे
उद्घाटन में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ विधायक सी पी सिंह रांची, विधायक नवीन जायसवाल , हटिया भी शामिल होंगे।
वही राज्य के सांसद विधायक सहित रांची महानगर , रांची जिला दुर्गा पूजा समिति को भी आमंत्रित किया गया है।
श्री राम लला पूजा समिति, रांची के सानिध्य में पुराना विधानसभा मैदान , धुर्वा में अयोध्या के नवनिर्मित श्री राम मंदिर का प्रारूप बनाया जा रहा है ।
मंदिर के प्रारूप के स्तम्भ, शिखर एवम अन्य डिजाइनों का निर्माण अयोध्या के प्रारूप जैसा साथ ही
पंडाल का प्रारूप अयोध्या धाम के श्री राम लला के श्री राम मंदिर जैसा आपको दिखेगा ।
पंडाल में भक्त श्री राम लला के दर्शन भी कर पाएंगे साथ ही मैदान में 30 फीट ऊंची श्री बजरंगबली की विशाल 4 D मूर्ति आकर्षण का केंद्र रहेगी।आगामी नवरात्र में पंडाल के गर्भ गृह में मां भवानी का दर्शन दशहरे में 5 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर विजयादशमी तक लोग यहां दर्शन कर सकेंगे।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अशोक चौधरी सचिव कुणाल अजमानी ने बताया कि पंडाल की लंबाई 170 फीट और चौड़ाई 120 फीट सहित पंडाल की 120 फीट ऊंचाई ने भब्य रूप ले लिया है। माँ की मूर्ति विशाल , अद्भुत, अलौकिक होगी प्रभु श्री राम की प्रतिमा सिलिकॉन की बनी होगी जो प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष रूप से अयोध्या में स्थापित भगवान श्री राम की प्रतिमा जैसी रहेगी जिसका भक्तजन दर्शन करेंगे।इस बार का पूजा पंडाल पूरे झारखंड में अब तक का सबसे बड़ा पंडाल होगा और श्रद्धालु भक्तों के लिए एक आकर्षण का केंद्र भी रहेगा। ज्यादा से ज्यादा लोग पंडाल में आकर श्री अयोध्या धाम के श्री राम जन्म भूमि के श्री राम मंदिर के प्रारूप का दर्शन प्रतिपदा से पूरे नवरात्र में लगातार कर सकेंगे।
धुर्वा वासियों के द्वारा काफी उत्साह के साथ समिति को पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है ।
वही झारखंड सरकार, प्रशासन, HEC का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है।
सुरक्षा की दृष्टिकोण से पूरे मैदान में सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया। सुरक्षा में 50 से ज्यादा प्राइवेट सिक्योरिटी पंडाल में अपनी सेवा देगे।
आयोजन समिति ने प्रशासन से आग्रह किया है। सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए महिला पुलिस और पुरुष पुलिस बल का भी सहयोग दिया जाए।
फायर एंबुलेंस से भी समिति सहयोग की अपेक्षा करती है।
जहां पूरे पंडाल में वाई-फाई की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी वहीं बैंकों ने भी अपने एटीएम और एक्सचेंज की व्यवस्था रखी है।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से अध्यक्ष अशोक चौधरी, महासचिव कुणाल अजवानी, प्रेमचंद श्रीवास्तव प्रकाश धेलिया, रोहित अग्रवाल, रोहित पांडेय ,धीरज तनेजा,विकास सिंह,निर्मल जालान ,प्रमोद सारस्वत ,दीपक चौधरी, उमेश यादव, सुजीत वर्मा, शुभम शर्मा, कृष्ण अग्रवाल,प्रवीण कुमार, डॉ दिलीप सोनी, मनीष लोधा, श्री मति नीलम चौधरी ,रोहित शारदा, धर्मेंद्र तिवारी,विजय चौधरी, महेश सोनी,सहित काफी संख्या में समिति के सदस्य अपना सहयोग दे रहे है ।
समिति ने राज्य की सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से कल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।




