गुरु चित्रा योग
Latest News झारखण्ड राष्ट्रीय

दीपावली मे 27 साल बाद गुरु चित्रा योग का संयोग :: पँ रामदेव पाण्डेय के अनुसार ऐसा संयोग अब 2021 में बनेगा

 

  • महालक्ष्मी काे प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ से लेकर घर की सजावट के लिए बाजार से हर प्रकार की खरीदारी करने के लिए शुभ

  • 1990 में गुरुवार के दिन चित्रा नक्षत्र में जब दिवाली आई थी तब यह संयोग बना था

  • अमावस्या तिथि, गुरुवार का दिन और चित्रा नक्षत्र इन तीनों के एक साथ होने का योग बहुत कम बनता है

 गुरु चित्रा योग

 

रांची, झारखण्ड । अक्टूबर | 17, 2017 ::  27 साल के बाद इस दिवाली पर गुरु चित्रा योग का संयोग बन रहा है, जो कि महालक्ष्मी काे प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ से लेकर घर की सजावट के लिए बाजार से हर प्रकार की खरीदारी करने के लिए शुभ है। पँ रामदेव पाण्डेय के अनुसार  नक्षत्र मेखला की गणना के अनुसार ऐसा संयोग आगे 4 साल बाद 2021 में बनेगा। 1990 में गुरुवार के दिन चित्रा नक्षत्र में जब दिवाली आई थी तब यह संयोग बना था। यह दिवाली इसलिए भी खास होगी क्योंकि इस रोज 7 चौघडि़ए, एक अभिजित मुहूर्त और दो लग्न मिलाकर दिन से रात तक खरीदी से लेकर लक्ष्मी, गणेश कुबेर की पूजा के ल वैसे तो दिवाली से पहले 13 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र और इसके बाद 17 अक्टूबर को धनतेरस पर भी लोगों को जमकर खरीदारी करने का मौका मिलेगा। लेकिन ज्योतिष के मान से गुरु चित्रा योग में पूजा खरीदी खास ही नहीं बल्कि चीर स्थाई काल तक लाभ देने वाली मानी जाती है। इसलिए लोग इस योग भी लाभ ले सकते हैं। 19 अक्टूबर को सुबह 7.25 बजे तक हस्त्र नक्षत्र रहेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र लगने के साथ गुरु चित्रा योग शुरू हाे जाएगा जो कि अगले 24 घंटे तक रहेगा।

 

लक्ष्मी पूजा के लिए 2.20 घंटे का प्रदोषकाल

दिवाली पर अधिकांश लोग शाम के वक्त प्रदोषकाल में महालक्ष्मी की पूजा करते हैं। इस बार शाम 5.54 से रात 8.26 बजे तक 2.20 घंटे का प्रदोषकाल रहेगा। इस दौरान लोग धन, सुख-समृद्धि की कामना से लक्ष्मी, गणेश कुबेर का पूजन कर सेकेंगे। इस बार एक और खास बात यह भी है कि दिवाली पर लक्ष्मी की विशेष पूजा के लिए 12 साल के बाद चतुर्ग्रही योग का संयोग भी बन रहा है। जाे कि रात 8 बजे के बाद शुरू होगा।

जानें गुरु चित्रा योग में खरीदी पूजा खास क्यों ?

अमावस्या तिथि, गुरुवार का दिन और चित्रा नक्षत्र इन तीनों के एक साथ होने का योग बहुत कम बनता है। ज्योतिष में गुरु को सोना, भूमि, कृषि आदि का कारक ग्रह माना जाता है। जबकि चित्रा नक्षत्र चांदी, वस्त्र, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक चीजों के लिए खास शुक्र की राशि वाला यह नक्षत्र समृद्धि का कारक है। गुरु, शुक्र के साथ नक्षत्र का संचार लाभप्रद रहेगा।

दीपावली पर ये सात चौघडिया 

एक अभिजीत मुहूर्त और दो लग्न
सुबह 6.30 से 8 बजे तक शुभ
सुबह 11 से 12.30 बजे तक चर
दोपहर 12.30 से 2 बजे तक लाभ
दोपहर 2 से 3.30 बजे तक अमृत
शाम 5 से 6.30 बजे तक शुभ
शाम 6.30 से रात 8 बजे तक अमृत
रात 8 से रात 9.30 बजे तक चर

****
दिन के 11 से 12.30 बजे तक अभिजित मुहूर्त

*****
शाम 7.36 से 9.27 तक वृषभ लग्न
रात 12.10  से 2.10 तक सिंह लग्न

रात 12 :00 से 12 :45  -निशीथ काल

 

पँ रामदेव पाण्डेय 8877003232

Leave a Reply