Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

दो दिवसीय पूर्वी क्षेत्र वुडबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ

राची, झारखण्ड  | मई |  31, 2025 ::

शनिवार को झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के द्वारा पूर्वी क्षेत्र वुडबॉल चैंपियनशिप पुरुष और महिला वर्ग का आयोजन स्थानीय जयपाल सिंह स्टेडियम में आज शुभारंभ पर मुख्य अतिथि रांची जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह , झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के अध्यक्ष राज कुमार पोद्दार के द्वारा शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के तौर पर समाजसेवी अरुण कुमार, समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी,,ऋषिकेश लाल,दीपक वर्मा,समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

इस अवसर पर पर भारत वुडबॉल पर पहली बार बनी गीत का भी लोकार्पण किया गया। इस गीत के निर्माता देवपूजन ठाकुर, गायक अमित आर्यन गायिका ऋषिका कांस कार ने वुडबॉल पर गीत गाया है।

मौके पर मुख्य रूप से ब्रजेश गुप्ता,रिंकू वर्मा, अंश वर्मा, नितेश कुमार, एस के दत्ता , सरवर अंसारी समेत कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।

पूरे प्रतियोगिता का संचालन झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के सचिव गोविंद झा ने किया।

 

आज के प्रतियोगिता में टीम इवेंट में महिला वर्ग के परिणाम इस प्रकार है:-

 

झारखंड महिला टीम ने न्यूनतम 182 स्ट्रोक लगाकर प्रेमा लाला ट्रॉफी पर कब्जा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पश्चिम बंगाल ने 222 स्ट्रोक लगाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बिहार की टीम ने 226 स्टॉक लगाकर तीसरे स्थान पर रही।

 

कल के मैच सुबह 08 बजे खेले जाएंगे।

 

Leave a Reply