Breaking News Latest News झारखण्ड

किसी भी संगठन के लिए प्रचार विभाग बहुत ही महत्वपूर्ण – विजय मारू

रांची, झारखण्ड | जनवरी   | 06, 2021 :: विद्या विकास समिति ,झारखंड के प्रचार विभाग की सत्रांत से पूर्व एक बड़ी बैठक आहूत की गई। इस बैठक में संकुल स्तर के प्रचार विभाग की टोली अपेक्षित थी।
जिसमें संकुल प्रचार प्रमुख, संवाददाता प्रमुख, संपादक, सोशल मीडिया प्रमुख अपेक्षित थे।
इससे ऊपर विभाग एवं प्रांत की टोली भी अपेक्षित थी ।बैठक में अपने संगठन( प्रचार विभाग) की स्थिति, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और हम, तथा सोशल मीडिया एवं हमारी भूमिका पर चर्चा हुई।
तीन सत्रों के इस आभासी (वर्चुअल) बैठक में दिल्ली से प्रचार विभाग के अधिकारी विजय मारु(रांची एक्सप्रेस के पूर्व स्वामित्व वाले) उत्तर पूरब क्षेत्र बिहार के संगठन मंत्री ख्यालीराम एवं विद्या विकास समिति, झारखंड के प्रदेश सचिव मुकेश नंदन जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ।
प्रथम सत्र में प्रांत के प्रचार प्रमुख जितेंद्र तिवारी ने अपने कार्य की उपलब्धि एवं अपना कार्य कोरोना काल में भी कैसे यशस्वी हुआ इस पर चर्चा की तथा विभाग प्रमुखों ने वृत्त प्रस्तुत किए।
द्वितीय सत्र में जहां मनोज कुमार ने कंटेंट राइटिंग तथा प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपने कार्यों के बारे में चर्चा की तथा करणीय कार्य बताएं वही तृतीय सत्र में सोशल मीडिया प्रमुख अरविंद पांडे ने सोशल मीडिया में विद्या विकास समिति, झारखंड की स्थिति तथा इसके विद्यालय स्तर तक के उपयोग को समझाया।
विशिष्ट मार्गदर्शन विजय मारू जी का प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि विद्या भारती का सरस्वती विद्या मंदिर एक अनूठी संस्था है ।यहां भैया बहनों (छात्र-छात्राओं) को संस्कार के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है।
आज हमारे पूर्व छात्रों की संख्या दुनिया में किसी भी शैक्षिक संगठन के पूर्व छात्रों से अधिक है जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने वाली है।
हम सतत शैक्षणिक एवं सेवा कार्यों में आगे बढ़ रहे हैं। समाज इसकी भूरी भूरी प्रशंसा करता है।
विद्या विकास समिति झारखंड के प्रदेश सचिव ने बैठक को अहम तथा सफल बताया। प्रचार विभाग के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रचार विभाग का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण होता है किसी भी संगठन को आगे बढ़ाने में।
कार्यकर्ता अपना कार्य कर रहे हैं। हम अपने कार्य को और गति प्रदान करें। क्षेत्र के प्रचार प्रमुख अखिलेश कुमार ने सभी प्रांतीय कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना की तथा अपना कार्य और त्वरित गति से कैसे बढ़ सकता है यह बताया। उन्होंने कहा कि उनकी आवश्यकता जहां होगी वह उपलब्ध रहेंगे ।अंत में शांति मंत्र के साथ बैठक की समाप्ति हुई।

Leave a Reply