Breaking News Latest News राष्ट्रीय

प्रख्यात लेखक, पत्रकारिता के भीष्मपितामह 79 वर्षीय डॉ वेद प्रताप वैदिक का आकस्मिक निधन : एचयूजे ने प्रकट किया शोक 

 

नई दिल्ली, 14 मार्च । प्रख्यात लेखक पत्रकारिता के भीष्मपितामह 79 वर्षीय डॉ वेद प्रताप वैदिक के आकस्मिक निधन पर हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष संजय राठी ने गहन संवेदना प्रकट की है।

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेदप्रताप वैदिक का निधन नई दिल्ली, 14 मार्च 2023:  वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक का हृदय गति रूक जाने से सुबह निधन हो गया।

उनकी आयु 79 वर्ष थी। कल 15 मार्च सुबह 9 बजे से 1 बजे तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान गुड़गांव (242, सेक्टर 55, गुड़गांव) में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार लोधी क्रेमेटोरियम, नई दिल्ली में बुधवार, शाम 4 बजे होगा।

डॉक्टर वैदिक हिंदी भाषा के सदैव प्रबल समर्थक रहे, उनका हिंदी भाषा के विषय में प्रचार प्रसार में अमूल्य योगदान रहा।

वे अंतरराष्ट्रीय मामलों व राजनीति के विशेषज्ञ भी माने जाते थे। एचयूजे के प्रदेश अध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि डॉ वैदिक का हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान रहा। वे सदैव मूल्यनिष्ट एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के पक्षधर रहे।

इनका मानना था कि स्वतंत्रता एवं निर्भीक पत्रकारिता में लोकतंत्र की आत्मा समाहित है। डॉ वैदिक एक ओजस्वी वक्ता थे, उनके व्यक्तित्व में राष्ट्रभक्ति एवं हिंदी भाषा के प्रति गहरा अनुराग था। उनकी सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक मुद्दों पर गहरी पकड़ थी।

विभिन्न समाचार पत्रों में उनके अनेक लेख लगातार प्रकाशित हो रहे थे। हरियाणा यूनियन आप जर्नलिस्ट्स के प्रदेश अध्यक्ष संजय राठी ने कहा है कि हमने एक महान् चिंतक, देशभक्त एवं युगदृष्टा को सदा के लिए खो दिया है। हिन्दी पत्रकारिता जगत में उनकी कमी सदैव खलती रहेगी। एचयूजे डा. वैदिक के निधन पर गहरा शोक प्रकट करती है।

Leave a Reply