राची, झारखण्ड | अक्टूबर 26, 2024 ::
कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने रातु प्रखंड का दौरा कर जनसंपर्क किया, लोगों से कहा हटिया में विकास के लिए एक मौका जरूर दें
हटिया से कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने आज रातु प्रखंड का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया।
श्री शाहदेव ने लोगों से अपने संबोधन में कहा कि तीन बार से एक ही विधायक चुने जाने के बावजूद हटिया में जनसमस्याएं यथावत बनी हुई है। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसी बुनियादी कमी से लोग जूझ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार एक मौका जनता उन्हें दें वे लोगों के चेहरों पर खुशियों की मुस्कान बिखेर देंगे। श्री शाहदेव ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने सबको मान सम्मान देने का काम किया है। मंइयां सम्मान योजना में बहनों के खाते में हर महीने एक हजार रुपए, किसानों का कृषि ऋण माफी, छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण,सभी वर्गों की महिलाओं को पेंशन, बुजुर्गों को पेंशन, सरना आदिवासियो के लिए विधानसभा से सरना धर्म कोड पास किया जिसके फाइल को केंद्र की भाजपा सरकार दबाकर बैठ गई है
वे विधायक नहीं है फिर भी पिछले कई वर्षों से हटिया की जनता के सुख-दुख में उनके साथ हैं। हटिया की जनता इस बार बदलाव करें और एक मौका उन्हें भी दे।
श्री शाहदेव ने आज कन्नोज, जाड़ी, मुरचु, बाना पीड़ी, पुरियो, मलमाडू, परहेपाट, तारूप पश्चिमी, तारुप पुर्वी, ऊषामातु, टिकराटोली गांवों का दौरा कर अपने पक्ष में वोट की अपील की।
जनसंपर्क में समाजसेवी अमर उरांव, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष कुशल उरांव, मंडल अध्यक्ष कुमार अतुल राज, सुखदेव उरांव, सोमनाथ उरांव, सुष्मिता तिर्की, वरूण उरांव, खुशबू ठाकुर, मंजुर अंसारी, कमरुल हक, ऊषा देवी, सुशांत उरांव, गजाला परवीन,तारा कुमारी, गीता कुमारी,पारो कुमारी,राम उरांव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।




