Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

हजारीबाग मे कांग्रेस का आ अब लौट चले अभियान

 

 

रांची / हजारीबाग, झारखण्ड | अक्टूबर | 15, 2023 ::

आ अब लौट चले अभियान ” के तहत हज़ारीबाग़ जिले में भी एकिकृत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व कृष्ण बल्लभ सहाय के पौत्र समाजसेवी आशीष सहाय ने ली अपने हज़ारों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता आज कृष्ण बल्लभ आश्रम कांग्रेस मैदान में हजारीबाग ज़िला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव के अध्यक्षता व मुख्य अतिथि सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय सुबोध कांत सहाय , कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शहजादा अनवर गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, एससी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान के उपस्थिती में एकिकृत बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री स्व कृष्ण बल्लभ सहाय के पौत्र आशीष सहाय ने अपने हज़ारों हज़ार समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा की हमलोग के राष्ट्रीय नेता राहुल ग़ांधी के भारत जोड़ो यात्रा से पूरा देश का माहौल बदल रहा है और हर वर्ग के लोग कांग्रेस पार्टी के विचारधारा से जुड़ रहे है और नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खुल रही है।
आज उसी कड़ी में पहले गिरिडीह के पूर्व विधायक चंद्रिका महथा जिला परिषद सजदा खातून हजारीबाग से मुन्ना सिंह धनबाद में पूर्व ज़िला परिषद सदस्य भानु प्रताप सिंह, प्रमुख रूपा सिंह,धनबाद के जिला परिषद राजेश राम ,चतरा के प्रेम कुमार पासवान जैसे नामों की लंबी फेहरिस्त है।आज हज़ारीबाग़ में भी एकिकृत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व के बी सहाय के पौत्र आशीष सहाय भी कांग्रेस के विचारधारा और सिद्धांतों को अपनाया और पार्टी को मजबूत करने में अपना योगदान दे रहे हैं। ऐसे लोगों के पार्टी में योगदान देने से वर्तमान में जो केंद्र सरकार लोगों को गुमराह कर राजनैतिक लाभ के लिए विभाजनकारी नीति अपनाने के विरोध में राहुल गांधी जी की सोच को बल मिलता है, ये भविष्य के लिए सुखद संदेश है आगे भी कई लोग संपर्क में हैं l राजेश ठाकुर ने कहा कि देश ख़तरनाक दौर से गुजर रहा है।हर व्यक्ति एक दूसरे को शक की निगाह से देख रहा है। शहर का, स्टेशन का, संस्थान का नाम बदला जा रहा है.
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार सुबोध कांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के तरफ युवाओं का आकर्षण बढ़ रहा है और उसी कड़ी में आशीष सहाय ने सदस्यता ग्रहण किया ,सुबोध कांत सहाय ने अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं आशीष सहाय को देते हुए कहा की आज सत्ता शासन मैं बैठे लोगों से आमजनता का मोह भंग हो रहा है देश के अच्छे दिन आने वाले हैं ,मोदीजी जानेवाले हैं ।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा की कांग्रेस पार्टी एक गुलिस्तां है और इसमें सभी जाति ,धर्मो का सम्मान है और हम सभी का यह कर्तव्य है कि भाजपा जो पूंजीपतियों की सरकार है उसे जड़ से उखाड़ फेंकना है और देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनानी है।
इस अवसर पर गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में पूरा झारखंड में कांग्रेस सशक्त और मजबूत हुआ इन्होंने कार्यकर्ताओं को भी हमेशा सम्मान देने का काम किया
नवरात्रि के प्रथम दिन शक्ति स्वरुपा माताएं बहनों की उपस्थिति परिवर्तन के बयार की कहानी कह रही है।
इस अवसर कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण करने के बाद आशीष सहाय ने कहा कि मै अपने दादा जो एकिकृत बिहार के मुख्यमंत्री स्व कृष्ण बल्लभ सहाय की विरासत को आगे बढ़ाते हुए जनसेवा को अपना कार्य बनाया है ।
के बी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन संस्था के नाम से पिछले पांच साल से हज़ारीबाग़ के लोगो के सुख-दुख में शामिल रहा विशेष कर कोरोना पीरियड में लोगो को हज़ारों हज़ार अनाज के पैकेट, सुगर मशीन, स्कूल बैग,कपड़ा,सिलाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र,सिलाई मशीन का जरूरतमद महिलाओं को दिए है ,और आज से कांग्रेस के सिद्धांत और विचारधारा को जन जन तक मजबूत करेगे ।

कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रकाश कुमार और महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत व धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा ने किया।इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करने में मुख्य रूप से विधायक अंबा प्रसाद, विधायक उमा शंकर अकेला यादव, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद , धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक एस सी सेल के अध्यक्ष केदार पासवान ,सदर विधानसभा प्रभारी कमल ठाकुर, मनोज सहाय पिंकू ,विजय यादव,आदिव रिजवी, अशोक देव ,यमुना यादव,मुन्ना सिंह ,लालबिहारी सिंह,अवधेश सिंह,डॉ आर सी प्रसाद,मिथलेश दुबे, साजिद हुसैन,शशि मोहन सिंह, साजिद अली खान, राजू चौरसिया,संजय तिवारी,रविंद्र प्रताप सिंह, कौशल सिंह,रीतलाल मंडल,परवेज अहमद, जावेद मल्लिक, दिगमर मेहता, बेवी देवी, दीपक गुप्ता , दरोगा अंसारी, मकसूद आलम ,कृष्ण किशोर प्रसाद, गुड्डू सिंह, वीरेंद्र सिंह,कजरु साव,अमर सिंह,दिलीप रवि सुरजीत नगवाल, निसार खान, तोखन रविदास सरयू यादव, केडी सिंह, बाबू खान, डॉ असीम,लखराज सिंह ,ललितेश्वर चौधरी,अर्जुन सिंह,बैजू गहलोत, मिथिलेश दुबे, मनोज मोदी,सलीम रजा,आफताब अलाम,बाबर,मो रब्बानी,नरसिंह प्रजापति ,नौशाद आलम, मंटू यादव, विजय कुमार ,अब्बास अंसारी, गौतम मेहता ,अब्दुल मन्नान वारसी ,शिबू सोनी ,मोहम्मद मोइन अंसारी ,लालमोहन रविदास, गौरी शंकर चौधरी ,सत्यनारायण प्रसाद, विशेश्वर चौबे ,रविंद्र गुप्ता ,असगरी अंजुम ,कोमल राज ,राजीव मेहता,संजय यादव,सुंदर ठाकुर,सदरुल होददा,विजय सिंह,मो मुस्ताक,सुंदर ठाकुर,रघु जायसवाल,डॉ बालेस्वर राम,रोहन ठाकुर,रामानुजन सिंह,रामकुमार पटेल,अनवर हुसैन,उदय केशरी,आशीष सहाय के पत्नी प्रीति सहाय,बहन वंदना और हज़ारों हज़ार कार्यकर्ता शामिल हुए ।इस अवसर पर कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसजन, प्रदेश प्रतिनिधिगण, जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण, 20 सुत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यगण, 15 सुत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्यगण, महानगर कांग्रेस,प्रखंड अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण, युवा कांग्रेस, महिलाकांग्रेस,एनएसयुआई, कांग्रेस सेवा दल के अतिरिक्त सभी प्रकोष्ठ और मंच मोर्चा के अध्यक्षगण और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे । मिलन समारोह का संचालन जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव ने किया l

Leave a Reply