राची, झारखण्ड | मार्च | 11, 2024 :: कांके पिठौरिया में चल रहे प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय के द्वारा आयोजित 12 दिवसीय महाशिवरात्रि द्वादश ज्योतिर्लिंग मेला का समापन धूम धाम से किया गया।
इस 12 दिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंग मेला में 1 हजार से ज्यादा शिव भक्तों ने अपनी हजारी लगाई। भक्तो ने यहां एक साथ 12 ज्योतिर्लिंग के प्रारूपों का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।साथ ही साथ विधिवत् पूजा अर्चना कर ब्रह्म भोजन ग्रहण किया।
मौके पर बी के राजमती ने कहा कि भगवन शिव हमारे कण कण में है। हमे उन्हें कहीं ढूंढने की जरूरत नहीं है।शिव की महिमा अपरंपार है। हमें शिव की आराधना कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है।
मौके पर मुख्य रूप से बी के राजमती, आशुतोष द्विवेदी, समाप्ति देवी,लीला देवी, उर्मिला देवी, यशवंत कुमार, अशोक उरांव, डिंपी कुमारी समेत कई लोग उपस्थित थे।