sudesh mahto
Latest News झारखण्ड राजनीति

अखिल झारखंड छात्र संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो से मिलकर जताया उनका आभार 

sudesh mahto
रांची, झारखण्ड । अगस्त  | 03, 2017 :: बुंडू कॉलेज के जर्जर भवन निर्माण और आधारभूत संरचना के लिये 9 करोड़ 95 लाख 85 हजारों की प्रशासनिक स्वीकृति मिल जाने पर पूरे पंचपरगना क्षेत्र में खुुशी है।  अखिल झारखंड छात्र संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो से मिलकर उनका आभार जताया है।
 गौरतलब है कि पिछले जुलाई महीने में श्री महतो की पहल पर उच्च शिक्षा निदेशक और रांची विश्वविद्यालय के कुलपति बुंडू कॉलेज का जायजा लेने के बाद समस्याओं के समाधान को लेकर वहां बैठक की थी। इसमें सुदेश महतो के साथ तमाड़ के विधायक विकास मुंडा और छात्र प्रतिनिधि भी शामिल थे।
भवन निर्माण के लिये राशि की प्रशासनिक स्वीकृति मिल जाने के बाद  अखिल झारखंड छात्र संघ आजसू के प्रदेश सचिव सुरेश चंद्र महतो,चंदन कुमार, रजनीश कुमार,मुकेश बड़ाईक,सुभाष महतो,प्रदीप महतो,मुकेश कुमार, राजकुमार बड़ाईक,नेपाल महतो के अलावा जिप  सदस्य रमणी बाला, उलगुलान फाउंडेशन के उपाध्यक्ष राम दुर्लभ सिंह मुंडा,बुंडू प्रखंड प्रभारी हरिहर महतो, दिलीप साहू,डिप्टी, कोलेश्वर मुंडा,योगेश्वर महतो, श्याम कुमार महतो, डिप्टी महतो ने सुदेश महतो  से मिलकर उन्हें बधाई दी है तथा स्थानीय विधायक का भी आभार जताया है।
आजसू पार्टी के केंद्रीय  अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो चार अगस्त को सिमडेगा और गुमला के दौरे पर जायेंगे। सिमडेगा नगर भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के बाद वे तीन बजे गुमला पहुंचेेंगे, जहां गुमला और लोहरदगा जिले के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सांगठनिक मजबूती के साथ कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे। यह जानकारी मुख्यालय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने दी है।

Leave a Reply