राँची, झारखण्ड | अगस्त | 31, 2018 :: शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास और युवा विकास क्लब, बुढ़ाखुखरा, (मांडर) के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिनी शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2018-19 का उद्घाटन एक सितंबर की सुबह 10 बजे से होगा। खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो और मो. साकीब ऊर्फ छोटू ने बताया कि रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़खुखरा स्थित खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि मांडर बीडीओ विष्णुदेव कच्छप और विशिष्ट अतिथि एसआई अरुण कुमार टुड़ी करेंगे। टूर्नामेंट का फाइनल पांच सिंतबर को होगा। मौके पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की मुख्य अतिथि होंगे। एक सितंबर का उद्घाटन मैच बैचलर फुटबॉल क्लब, गड़मी और ब्लैक डायमंड क्लब, पुनगी के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा शनिवार को छह अन्य लीग मैच भी खेले जाएंगे।
Related Articles
हर घर तिरंगे के साथ हर घर रोजगार की व्यवस्था करें : राजेश गुप्ता
राची, झारखण्ड | अगस्त 16, 2024 :: अनेकों महापुरुषों के बलिदान, कठिन संघर्षों के पश्चात यह मौका हम सभी को मिला है। जिस तरह से हर घर तिरंगा का आयोजन हो रहा है जो सराहनीय है। सरकार इसी तरह हर घर रोजगार की व्यवस्था करें, फिर हमारा देश समृद्ध व शक्तिशाली बनाकर विश्व पटल […]
हरिशयनी एकादशी उत्सव अत्यन्त श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित
रांची , झारखण्ड | जुलाई | 01, 2020 :: अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में दिनाँक 1 जुलाई 2020 को हरिशयनी एकादशी उत्सव अत्यन्त श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। लॉक डाउन की गाइड लाइन के कारण मन्दिर के मुख्य द्वार आम भजतजनों के लिए बन्द थे । सनातन संस्कृति में हरिशयनी […]
22वीं प्रांतीय सभा सह लघु अधिवेशन “समागम” का समापन
राची, झारखण्ड | मार्च | 31, 2024 :: झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा के आतिथ्य में 22 वीं प्रांतीय सभा सह लघु अधिवेशन “समागम” का सफल आयोजन दो दिवसीय लघु अधिवेशन समागम का अग्रेसन भवन में समापन हुआ ।झारखण्ड प्रान्त से करीब 400 से अधिक युवा शामिल हुए । साथ ही राष्ट्रीय […]



