रांची, झारखण्ड । जुलाई | 11, 2018 :: कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स रांची के पांच छात्रों की पेंटिंग्स का चयन 25 से 30 जुलाई तक काठमांडू नेपाल में होने वाले “द ब्लिस (The Bliss)“ अंतरास्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी में हुआ है | इस प्रदर्शनी में विश्व भर से चित्रकारों की चयनित पेटिंग्स को प्रदर्शित किये जायेंगे | ज्ञात हो की कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स ने कला शिक्षक संस्थाक धनंजय कुमार की पेंटिंग का भी प्रोफेशनल वर्ग में हुआ है | संस्था के लिए ये दोहरे गर्व का पल है | इस प्रदर्शनी सुस्मिता मंडल की ऐक्रेलिक कलर में बनायीं हुई में “कलर्स ऑफ़ लाइफ”, पियूष रंजन के ऐक्रेलिक कलर में बनायीं हुई “रिदम ऑफ़ लव”, श्रिस्टी राज द्वारा वाटर कलर में बनाई हुवी “अंडर द सी “ आयेशा अहमद द्वारा वाटर कलर में बनायीं हूई “बुद्धा इन पीस” एवं विकास कुमार के द्वारा ऐक्रेलिक कलर में बनाई हवी “बुद्धा” का चयन हुआ है | इस प्रदर्शनी में विश्व भर से चित्रकारों की चयनित पेटिंग्स को प्रदर्शित किये जायेंगे | इस अवसर पर छात्रों को संस्था के ओरे से बधाई देते हूवे धनंजय कुमार ने कहा की इस तरह के अंतरास्ट्रीय प्रदर्शनी में संस्था ने पांच चित्रकारों का अपनी जगह बना पाना अपने आप में गर्व की बात है | इस तरह में अवसरों से कलाकरों का मनोबल तो बढ़ता ही है साथ ही साथ विश्व भर के कलाकारों के साथ काम करने और उनसे बहोत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त होता है | सभी छात्रों ने अपने सफलता का श्रेय अपने अभिभवकों और शिक्षकों को दिया | सुष्मिता ने बताया की उन्होंने शादी के बाद कला की शिक्षा लेना प्रारंभ की और उनके पति मानस मंडल जी ने उन्हें काफी प्रोत्साहित किया जिसका फल आज ये है की आज वो अपनी पहचान पा रही है | बरवी कक्षा का छात्र पियूष रंजन ने बताया की कला में उनकी रूचि बचपन से है और आगे भी कला के क्षेत्र में वो आगे शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं | संस्था में 6 वर्षों से शिक्षा ग्रहण कर रही चित्र विशारद की छात्र श्रिस्टी राज ने अपनी सफलता के श्रेय अपनी माता पिता एवं गुरु को दिया | आयेशा ने बताया की वो कला में रूचि रखती है एवं अपनी इस सफलता से वो काफी खुश है | विकास कुमार ने बताया की कलाकृति संस्था के द्वारा उन्हें स्कॉलरशिप दिया गया है वो अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के मानते है | यह जानकारी कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के निदेशक धनंजय कुमार ने दी |
Related Articles
राष्ट्रीय सीनियर आर्टिस्टिक जिमनास्टिक प्रतियोगिता के लिए झारखण्ड की टीम पंजाब रवाना
राँची, झारखण्ड | नवम्बर | 24, 2022 :: पंजाब, लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी,फगवाड़ा में 26 से 29 नवंबर 2022 को होने वाले सीनियर नेशनल आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए झारखण्ड के जिम्नास्टिक खिलाड़ी,टीम मैनेजर,जज,कोच राँची रेलवे स्टेशन से रवाना हुए। लायन्स क्लब ऑफ़ इस्ट के अध्यक्ष रतन अग्रवाल के द्वारा सभी जिम्नास्टिक खिलाड़ी को टी […]
भिवानी : चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय में कृषि एवं भारतीय अर्थव्यवस्था पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 18 अप्रैल को
भिवानी 16 अप्रैल, चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय एवं हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में कृषि एवं भारतीय अर्थव्यवस्था विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन विश्वविद्यालय के प्रेम नगर स्थित नए परिसर में 18 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे किया गया है। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध उद्योगपति […]
बढ़ रहा है दिल्ली एवं अन्य शहरों में प्रदूषण का स्तर
दिल्ली | नवम्बर | 06, 2021 :: देश की राजधानी दिल्ली एवं अन्य शहरों में दिवाली में बाद लगातार दूसरे दिन भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा रहा। सुबह के ९ बजे से १० बजे अमूनन विजिबिलिटी काफी अच्छी हो जाती है परन्तु आज दिवाली में बाद दूसरे दिन भी प्रदूषण के चलते विजिबिलिटी बहुत […]